लाफ्टर शेफ्स 3: समर्थ जुरेल की जन्नत जुबैर के साथ हरकत पर सोशल मीडिया पर भड़की जनता
punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 12:51 PM (IST)
नारी डेस्क: 'लाफ्टर शेफ्स 3' को वैसे तो लोग काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में वायरल हुई एक क्लिप ने खूब आलोचना बटोरी है। इस क्लिप में समर्थ जुरेल की जन्नत जुबैर के साथ की गई हरकत को लेकर दर्शक नाराज हैं। वीडियो में समर्थ जन्नत को छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे जन्नत असहज महसूस कर रही हैं।
जन्नत जुबैर के साथ घटियापन करने पर समर्थ जुरेल की आलोचना
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद समर्थ जुरेल को जमकर ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने लिखा कि यह लाफ्टर शेफ्स के क्रिएटिव टीम द्वारा समर्थ को दी गई “जबरन लव एंगल” वाली स्क्रिप्ट का नतीजा है। यूजर्स का कहना है कि फ्लर्टिंग के नाम पर यह व्यवहार घिनौना और घटिया था और जन्नत साफ तौर पर असहज महसूस कर रही थीं।
This is the result of promoting forced love-angle script given by creatives of laughter Chefs to over actors like Samarth who then do this type of cringe disgusting behavior in the name of flirting where Jannat is clearly feeling very uncomfortable.. #ElvishYadav #ElvishArmy… pic.twitter.com/DBMHv30w2N
— Demon Singh (@demon_singh25) March 23, 2026
एक यूजर ने लिखा
"समर्थ को अपनी को-एक्टर्स के साथ इस तरह का व्यवहार करने से रोका जाना चाहिए। जन्नत असहज दिख रही हैं, लेकिन उसके फैंस उसका बचाव कर रहे हैं। @HotstarReality कृपया इस मामले पर ध्यान दें।"
ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ का आलीशान विला असल में अमृतसर में, जानें ‘आनंदा’ बंगले की खासियत और डिजाइन
चैनल पर भी लगे भद्दे आरोप
कुछ यूजर्स ने चैनल पर भी आरोप लगाए कि मनोरंजन और कॉमेडी के नाम पर इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा "उसकी मां वहां मौजूद थी, फिर भी उसने यह हरकत की। सोचिए ऐसी परिस्थितियों में महिलाओं को कैसा महसूस होता होगा। #ColorsTV इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त क्यों कर रहा है।" सैकड़ों यूजर्स ने समर्थ को “घटिया” कहकर ट्रोल किया और लिखा कि ऐसे व्यवहार को रोकना चाहिए, नहीं तो यह बार-बार दोहराया जाएगा। ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ तमिल हिट शो ‘कुकू विद कोमाली’ पर आधारित है। यह शो कॉमेडी, सेलिब्रिटी मस्ती और कुकिंग चैलेंजेस का अनोखा मिश्रण है और दर्शकों को खूब पसंद आता है।

इस सीजन में शामिल हैं
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, अली गोनी, जन्नत जुबैर, सुदेश लहरी, निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, और विक्की जैन।हालांकि शो की लोकप्रियता के बावजूद समर्थ जुरेल की हालिया हरकत ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है और दर्शक चैनल और शो मेकर्स से इसे रोकने की मांग कर रहे हैं।

