कुमुद के फूलों से भरी ये लेक, पार्टनर संग लें बोटिंग का मजा

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 04:32 PM (IST)

अगर आप सुंदर गुलाबी रंग के फूलों से भरे तालाब का दिल को छू लेने वाला नजारा देखना चाहते हैं तो थाइलैंड की सैर करना आपके लिए सही है। यहां कि लेक कुमुदिनी फूलों से भरी हुई है। देखने में यह धरती की बेहद खूबसूरत और अलौकिक जगह में से एक है। यहां पर पूरी दुनिया से भारी संख्या में लोग आते हैं। यहां बोटिंग कर इस लिली लेक का आनंद मना सकते है। आप इस जगह पर अपने पार्टनर, दोस्त, फैमिली किसी के साथ भी जाकर कुदरत के हसीन नजारों का मजा उठा सकते हैं...

कहां है ये लेक? 

लिली लेक थाइलैंड में स्थित उडोन थानी प्रांत में बनी है। यह झील लगभग 36 कि.मी. के क्षेत्र में बनी हुई है। यह थाइलैंड की बेहद खूबसूरत झीलों में से एक है। काफी बड़ी होने से इस झील का पानी आसपास की जमीनों पर खेती करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह पानी लोगों द्वारा पीने के लिए भी यूज किया जाता है। 

Image result for lily lake,nari

कब जाएं यहां घूमने?

यहां घूमने का बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च महीने तक का है। इसके अलावा इस झील के खुलने के समय के  हिसाब से यहां यात्री घूम सकते हैं।

Image result for tourist  lily lake in thailand,nari

कैसे उठाएं यहां घूमने का आनंद?

यहां के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आप इस झील पर बोटिंग कर मज़ा उठा सकते है। आपको आराम से किराए पर नाव मिल जाएगी। अगर आप चाहें तो क्रूज में भी घूम सकते हो। यहां का शांत और सुकून भरा माहौल आपको और आपके पार्टनर को हमेशा के लिए याद रहने वाला होगा। इसके अलावा आप इस झील के आसपास की जगहों पर भी घूम सकते हैं।

Image result for lily lake in thailand,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static