कुंभ की 'खूबसूरत साध्वी' हर्षा रिछारिया फसी बड़ी मुसीबत में, रोते हुए बोली- मैं सुसाइड कर लूंगी

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 09:04 AM (IST)

नारी डेस्क: इस बार महाकुंभ में भांति-भांति के लोग देखने को मिले, जिनमें से एक नाम था हर्षा रिछारिया जिनकी वीडियो कुछ दिनों पहले खूब वायरल हुई थी। महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने से बाद चर्चा में आई हर्षा इन दिनों मुश्किलों में है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर सुसाइड की धमकी दी है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anchor harsha richhariya (@host_harsha)


हर्षा रिछारिया ने रोते हुए  कहा- कुछ धर्म विरोधी लोग AI से मेरे वीडियो एडिट कर बदनाम कर रहे हैं। मुझे महादेव ने जिस हद तक हिम्मत दी है। उस हद तक मैं लड़ूंगी। मैं सामना करूंगी, लेकिन जिस दिन मैं टूट गई, उस दिन सबका नाम लिखकर जान दूंगी। हर्षा ने रोते हुए आरोप लगाया  कि ये लोग धर्म विरोधी हैं और उन्हें हिंदुत्व के लिए काम करते देख बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।

PunjabKesari
हर्षा ने वीडियो में कहा, " वे महाकुंभ से यह प्रतिज्ञा लेकर आई हैं कि हिंदुत्व के लिए काम करेंगी और युवाओं को जागरूक करेंगी। वे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करेंगी"।  उन्होंने अपने पुराने वीडियो के वायरल होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी ही पहचान के लोगों ने ऐसा कराया है। वीडियो में दिखाया गया कि वे पहले क्या थीं और अब कैसे साध्वी हो सकती हैं। हर्षा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि वे साध्वी हैं। उनका एक प्रोफेशन था जिसमें वे काम करती थीं।

PunjabKesari

हर्षा का आरोप है कि- "ये लोग इस हद तक उतर आए कि AI से फेक वीडियो एडिट कराए। पिछले 10-15 दिनों से सर्कुलेट करा रहे हैं। रोज 25-30 मैसेज आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आपके फेक वीडियो सर्कुलेट किए जा रहे हैं। आपकी बदनामी हो रही है। ऐसा करने वालों पर एक्शन लीजिए।" वहीं हर्षा के पिता का कहना है कि इस परिस्थिति में अगर मेरी बेटी के साथ कुछ होता है, तो वीडियो बनाने वाले के साथ साथ शासन प्रशासन भी उसकी मौत का जिम्मेदार होगा। खुद को निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंदगिरि जी महाराज की शिष्या बताने वाली हर्षा रिछारियाकी इंस्टाग्राम पर आईडी (Host_Harsha) के नाम से है। सोशल मीडिया पर उनके 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनका दावा है कि उन्होंने कभी सन्यास नहीं लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static