Karisma Kapoor की आंखों में छलके आंसू, मां को याद कर बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 12:46 PM (IST)
नारी डेस्क : 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस Karisma Kapoor हाल ही में एक रियलिटी शो के दौरान भावुक नजर आईं। अपनी मां Babita Kapoor का जिक्र करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने साफ कहा कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत उनकी मां से मिले संस्कार और आत्मविश्वास हैं।
मां को याद कर हुईं इमोशनल
सिंगिंग रियलिटी शो Indian Idol में पहुंचीं करिश्मा कपूर से जब उनकी मां के बारे में बात की गई, तो वह खुद को संभाल नहीं पाईं। शो के होस्ट Aditya Narayan ने भी बबीता के योगदान की तारीफ की, जिसके बाद करिश्मा काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “मेरी मां मेरे लिए भगवान जैसी हैं। मैं आज जो भी हूं, उनकी वजह से हूं। उन्होंने मुझे जो संस्कार और आत्मविश्वास दिया, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

आसान नहीं था करिश्मा का सफर
कपूर खानदान से होने के बावजूद Karisma Kapoor का फिल्मी सफर आसान नहीं था। इंडस्ट्री में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मां के सपोर्ट ने उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दी। Babita Kapoor ने भले ही फिल्मों में कम समय काम किया, लेकिन अपने दौर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने Rajesh Khanna, Jeetendra, Dharmendra और Manoj Kumar जैसे दिग्गज सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की।
यें भी पढ़े: बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
बेटियों के लिए छोड़ा करियर
कपूर परिवार की परंपरा के चलते बबीता को शादी के बाद फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी। उन्होंने अपनी बेटियों Karisma Kapoor और Kareena Kapoor की परवरिश को प्राथमिकता दी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बबीता ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले की। उन्होंने उन्हें न सिर्फ मजबूत बनाया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

करिश्मा की पर्सनल लाइफ में भी निभाई अहम भूमिका
करिश्मा कपूर की पर्सनल लाइफ के बड़े फैसलों में भी बबीता का अहम योगदान रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी के करियर को ध्यान में रखते हुए कई रिश्तों को आगे नहीं बढ़ने दिया।

