कर्क के लिए गुडलक लाएगा पर्पल रंग? राशि के हिसाब से जानिए अपना लकी कलर

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 01:00 PM (IST)

शास्त्रों के अनुसार, हर किसी की राशि में एक जन्म का रत्न और कुछ रंग ऐसे होते हैं, जिनका जीवन से गहरा संबंध होता है। हर राशि का एक भाग्यशाली रंग होता है, जो लड़की के व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है। यहां तक की राशि के अनुसार कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवाह होता है। ज्योतिषशास्त्र की मानें तो शुभ रंग आपके लिए गुडलक भी ला सकता है।

अगर आप भी राशि में विश्वास रखती हैं आज हम आपको बताएंगे कि आज आपके लिए कौन-सा रंग शुभ रहेगा।

मेष (Aries)

मेष राशि की लड़कियों को आज केसरिया रंग पहनना चाहिए। इससे आप में पॉजिटिव एनर्जी भरी रहेगी, जिससे ऑफिस में आपको प्रशंसा के साथ सम्मान मिलेगा।

PunjabKesari

वृषभ (Taurus)

अगर आप किसी शुभ काम के लिए जा रही हैं तो लेवेंडर कलर पहनें। यह आपके लिए गुडलक लेकर आएगा। साथ ही इससे आप खुद को एनर्जेटिक भी महसूस करेंगी।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के लिए आज जीवनशैली में किया गया बदलाव सेहत के लिए लाभदायक रहेगा। वहीं, मिथुन राशि के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अगर आप भी कोई प्लान बना रही हैं तो ऑफ वाइट कलर पहनें।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज पर्पल कलर गुडलक साबित हो सकता है, खासकर अगर आप कोई प्राप्ती या होम लोन लेने का प्लान बना रहे हैं।

PunjabKesari

सिंह (Leo)

आपके लिए परिवार या पार्टनर के साथ डिनर या पिकनिक पर जाने के लिए दिन अच्छा है। ऐसे में आप क्रीम रंग के कपड़े पहनकर जाएं। ये आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के लिए आज का लकी कलर लाइट ब्राउन है। आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

तुला (Libra)

तुला राशि को कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप सिल्वर कलर के कपड़े पहने जो आप में पॉजिटिव एनर्जी लाएगा।

वृश्चिक (Scorpio)

प्रिंट और मीडिया सेक्टर से जुड़े लोगों को इस दिन पर्पल कलर के कपड़े पहनने चाहिए। आपके लिए दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ घूमना मजेदार रहेगा।

PunjabKesari

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए मरुन कलर गुडलक लाएगा। साथ ही आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं, बिजनेस ट्रिप पर जाना भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

मकर (Capricon)

रिलेशनशिप को लेकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप पार्टनर के साथ मैचिंग इलैक्ट्रिक ग्रे आउटफिट पहनकर आज के दिन को खुशनुमा बना सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए हल्का हरा शुभफलदाई रहेगा। आपको आज खूब प्यार व सम्मान मिलेगा। साथ ही आपके अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोग आज हरा रंग पहनें, जिससे आपको ताजगी महसूस हो क्योंकि आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static