क्या आप भी है मोटापे से परेशान तो अपनी राशि से जानें वजन कम करने का सही तरीका

punjabkesari.in Wednesday, Jun 30, 2021 - 05:16 PM (IST)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हमारी राशि हम पर गहरा असर डालती है। इससे हमारी आने वाली जिंदगी के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है। वहीं मोटापे से परेशान लोगों को कई बार वजन कम करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अपनी राशि अनुसार कुछ टिप्स फॉलो करके इसपर कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

- मेष

इस राशि के लोगों को हैल्दी व एकदम फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा एक बार में भरपेट खाने की जगह पर दिन में 5-6 बार हल्का भोजन खाना चाहिए। इस राशि के लोगों को वजन कंट्रोल रखने के लिए अंगूर व ग्रीन टी का सेवन करना व अल्कोहल से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आप डेली डाइट में कुछ मीठा भी शामिल कर सकती है। 

PunjabKesari

- वृषभ

इस राशि के लोग वजन कम करने के मामले में आलसी होते हैं। मगर ये कोशिश करेंगे तो अपने वजन को कंट्रोल कर सकती है। इन लोगों को अपनी डेली डाइट में सेब, दही, अनाज आदि हैल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे आपका मेटबॉलिज्म तेज होकर आलस व सुस्ती से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा इन्हें मिठाई की जगह डेली डाइट में फल शामिल करने चाहिए। 

- मिथुन

इस राशि के लोगों की खासियत है कि ये पूरा दिन भूखे रह सकते हैं। मगर रात के समय ये ओवर ईटिंग कर लेते हैं। मगर इन्हें ऐसा करने की जगह अपनी डेली डाइट का ध्यान देना चाहिए। इन लोगों को दिनभर हल्के-फुल्के स्नैक्स खाते रहना चाहिए। आप कॉफी या चाय का भी सेवन कर सकती है। इसके अलावा इन्हें ताजे फल, सब्जियों को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। मिथुन राशि के लोगों को फैट से भरपूर फूड व अल्कोहल से परहेज रखना चाहिए। नहीं तो इन्हें पेट खराब होने की शिकायत हो सकती है। 

- कर्क

इस राशि के लोग खाने के बेहद शौकीन होते हैं। इन्हें भोजन खाना व बनाना दोनों में ही रुचि होती है। इसलिए इन्हें डाइट फॉलो करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मगर कर्क राशि के लोगों को जंक फूड और सफेद ब्रेड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। ये लोग हैल्दी डाइट को अपनाकर ही अपने वजन को कंट्रोल व बीमारियों से बचें रह सकते हैं। 

PunjabKesari

- सिंह

कर्क राशि की तरह ये लोग भी खाने-पीने के शौकीन होते हैं। वैसे तो ये अपने खाने को हैल्दी बनाकर डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनका मेटाबॉलिज्म तेज होने से ये लोग अधिक ऑयली फूड भी आसानी से पचा लेते हैं। सिंह राशि के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना एक्सराइज करनी चाहिए। इसके अलावा इन्हें भरपूर मात्रा में पानी व सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। 

- कन्या

इन लोगों को वजन कम करने के लिए भूखे रहने की जरूरत नहीं है। असल में, इस राशि के लोग अधिक फैट व नॉन वेज खाने के शौकीन नहीं होते हैं। ये लोग अधिक वसा वाली चीज को घर पर ही बनाकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इन्हें फिट रहने के लिए बस एक्सरसाइज करने की जरूरत है। 

- तुला

इस राशि के लोग किसी डाइटिंग प्लान को जल्दी फॉलो नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इनके लिए वजन कम करने का पहला दिन किसी चुनौती से कम नहीं होता है। असल में, इन्हें हर चीज में साथ की जरूरत होती है। ऐसे में ये लोग फ्रेंड्स के सपोर्ट से एक्सरसाइज व डाइटिंग कर सकते हैं। इन्हें अपनी डेली डाइट में मछली, सूप, चावल व दही शामिल करना चाहिए। 

- वृश्चिक

इस राशि के लोग अपने काम में अपने अधिक बिजी होने से अपनी डाइट का ध्यान नहीं रख पाते हैं। मगर ऐसा करना गलत है। इस राशि के लोगों को सेहतमंद रहने के लिए नाश्ता व अन्य भोजन को कभी छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए। इन लोगों को अपनी डेली डाइट में लो फैट पनीर, ब्रोकोली, अजवाइन और अनाज को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें अल्कोहल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। 

- धनु

इस राशि के लोगों को डंक फूड, मिठाइयां आदि बेहद पसंद होता है। इसके कारण इन्हें तेजी से वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ये लोग परहेज करने से सख्त नफरत करते हैं। मगर इन्हें वजन घटाने के लिए ताजे फल व सब्जियों का सलाद, लहसुन व विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा धनु राशि के लोगों को रोजाना एक्सरसाइज करने के साथ देर रात जागने की जगह समय पर सोना चाहिए। 

PunjabKesari

- मकर

इस राशि के लोग बेहद ही अनुशासित होते हैं। ऐसे में इनके लिए वजन कम करना कोई मुश्किल भरा काम नहीं होता है। इस राशि को लोग खुद पर कंट्रोल रखने के साथ अपना आहार स्वयं चुनते हैं। इसके अलावा ये लोग बहुत कम मिठाई खाते हैं। इन लोगों को सही वजन पाने के लिए मसालेदार, चटपटे भोजन व पास्ता खाना से बचना चाहिए। वहीं इन्हें डेली डाइट में सब्जी, टूना, सूप आदि शामिल करना चाहिए। 

- कुंभ

वैसे तो कुंभ राशि के लोग डाइटिंग करने में माहिर होते हैं। मगर फिर भी इन्हें खाने के नियमों का पालन करना चाहिए। असल में, ये लोग खुद की डाइट का खास ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में इनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को सही भोजन चुनने के साथ अधिक कैलोरी वाले खाने, शराब, चिप्स आदि चीजों को खाने से परहेज रखना चाहिए। 

- मीन 

इस राशि के लोगों का खाने पर कोई कंट्रोल नहीं होता है। अपनी इस आदत के कारण ये लोग मोटापे के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में इन्हें खाने पर कंट्रोल करने के साथ हैल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसके लिए इन्हें रोजाना फल, लीन मीट, हर्ब्स, सब्जियां आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा इन्हें डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही कार्ब्स का सेवन करना चाहिए। इस राशि के लोग अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर डाइटिंग कर सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static