आपके बोलने के तरीके में छिपे गहरे राज, जानिए कैसा है आपका स्वभाव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 02:59 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र की तरह सामुद्रिक शास्त्र भी हम पर अपना गहरा असर डालता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हमारे शरीर के अंगों का आकार, निशान से लेकर हमारी आवाज तक हमारे व्यक्तित्व के बारे में बताने का काम करती है। वहीं हर किसी के बोलने का अंदाज अलग-अलग होता है। कुछ लड़कियां धीरे से बात करती है तो कई कर्कश आवाज में बोलती है। ऐसे में हम किसी के बोलने के अंदाज से भी उसके बारे में कुछ हद तक जान सकते हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में लड़कियों के बोलने के अंदाज से उनके स्वभाव के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं...

सामान्य से ऊंची आवाज में बात करना

सामान्य से ऊंची आवाज में बात करने वाली लड़कियां अहंकार से भरी होती है। मगर ये बेहद अनुशासित व नेतृत्व का गुण रखती है। ऐसे में ये करियर में जल्दी ही सफलता पाकर ऊंचा नाम कमाती है। इसके साथ इन लड़कियों का अपने परिवार पर पूरा कंट्रोल होता है।

PunjabKesari

सामान्य से कम आवाज में बोलने वाली

जो लड़कियां सामान्य से कम आवाज में बात करती है उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है। इन्हें हमेशा अपने काम पर संदेह रहता है। इसके साथ ही ये अक्सर दूसरों से चिढ़ती है। मगर फिर भी ये अपनी मीठे व धीमे स्वर से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। इसके साथ ही इन्हें हर काम व्यवस्थित तरीके से करना पसंद होता है।

ऊंचे स्वर में बोलने वाली

तीखे व ऊंच स्वर में बोलने वाली लड़कियांं दूसरों को अहमियत देना पसंद करती है। इसलिए इन्हें दूसरों की बातें सुनना अच्छा नहीं लगता है। ये बस अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित करना चाहती है।

PunjabKesari

जल्दी बोलने वाली

अक्सर आपने कई लड़कियों को जल्दी-जल्दी बोलते सुना होगा। ऐसे में कई बार तो उनकी बात दूसरों को समझ भी नहीं आ पाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां ना हो किसी से बात को छुपा पाती है और ना ही उसे सही से किसी को बता पाती है। हम कह सकते हैं कि ये सामने वाले को अपनी बातों कहने से कतराती है। मगर ये दिल की साफ होती है। साथ ही हमेशा सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करती है।

कर्कशतापूर्ण बोलने वाली लड़कियां

कई लड़कियां बड़ी कर्कश वाणी में बात करती है। ऐसी लड़कियां झगड़ालू व लक्ष्यहीन किस्म की होती है। ऐसे में ये अक्सर हर बात पर लड़ने को तैयार रहती है।

PunjabKesari

साफ और उच्च स्वर में बोलने वाली

कई लड़कियां शेर की तरह गुर्राने के समान बात करती है। इनकी बातें एकदम स्पष्ट होती है। ऐसी लड़कियां आत्मविश्वासी, गंभीर सोच व संयमी स्वभाव की होती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static