नुसरत जहां का बेटा ईशान तो अपारशक्ति की Arzoie, जानिए Celebs के बच्चों के नाम का अर्थ

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 02:45 PM (IST)

हर कोई अपने बच्चों का नाम कुछ ऐसा रखना पसंद करते हैं जिसका कोई खास अर्थ निकलता हो। वहीं बॉलीवुड व अन्य सेलिब्रिटी ने अपने बच्चों के लिए अलग व स्पेशल नाम रखें है। ऐसे में आज हम आपको कुछ सेलिब्रिटी के बच्चों के नाम व उनका अर्थ बताते हैं...

- अपारशक्ति खुराना और आकृति खुराना

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना के घर पर भी नन्हीं परी ने जन्म लिया है। एक्टर ने फैंस के साथ जून महीने में यह गुड़ न्यूज शेयर की थी। 27 अगस्त को एक्टर के घर बेटी ने जन्म लिया है। साथ ही अपारशक्ति खुराने ने अपनी पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा कि, 'आकृति और मैं अपनी बेटी अरज़ोई ए. खुराना(Arzoie A.Khurana) का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aparshakti Khurana (@aparshakti_khurana)

अरज़ोई का अर्थ

अरज़ोई का संबंध गुरमुखी से जोड़ा जा रहा है। बता दें, अरज़ोई शब्द को गुरबानी या ईश्वर की प्रार्थना करते समय इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों अरज, आरज़ू या अर्ज़ जैसे शब्दों का समानार्थी बताया जाता है।

- एक्ट्रेस नुसरत जहां

बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां के घर बेटे की किलकारियां गूंजी है। वहीं उन्होंने बीते कुछ दिनों में अपने बेटे का नामकरण किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'ईशान या इशान' रखा है। वहीं बेटे के नाम के अग्रेंजी अक्षरों में थोड़ा बदलाव करके Ishaan की जगह पर Yishaan रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

 

ईशान या इशान नाम का अर्थ

कई संस्कृतियों से जुड़ा यह शब्द अलग-अलग भाषाओं में अलग मतलब निकलता है। हिंदी और संस्कृत में इसे भगवान शिव व भगवान विष्णु का एक नाम माना गया है। इसके साथ ही ईशान का अर्थ ऐश्वर्य और सम्पन्नता भी कहा जाता है। इसके अलावा भारतीय संस्कृति में कुल 10 दिशाएं मानी जाती है। इसमें से ईशान दिशा या कोण भी इनमें से एक उपदिशा है जो 2 मुख्य दिशाओं के मध्य उपस्थित होती है। इस उपदिशा को धन-संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जोड़ा जाता है।

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

टीवी की फेमस एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय के घर पर हाल ही में बेटे ने जन्म लिया है। अपनी इस खुशी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के शेयर किया है। कपल ने अपने बेटे का नाम 'निर्वैर' (Nirvair) रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

निर्वैर का अर्थ

बात उनके बेटे 'निर्वैर' (Nirvair) के अर्थ की करें तो इसका मतलब 'जिसका कोई दुश्मन नहीं है' माना गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

 

 

- अनुष्का और विराट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी नन्हीं परी का नाम 'वामिका' रखा है।

 

We have lived together with love , presence and gratitude as a way of life but this little one , Vamika ❤️ has taken it to a whole new level !
Tears , laughter , worry , bliss - emotions that have been experienced in a span of minutes sometimes ! pic.twitter.com/pOe2GQ6Vxi

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 1, 2021

वामिका नाम का अर्थ

बात वामिका नाम के अर्थ की करें तो इसका मतलब देवी दुर्गा है। इसके साथ इस नाम का अर्थ शिव जी और माता पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप भी माना गया है।

- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ

कॉमिडियन व एक्टर कपिल शर्मा और उनकी पत्नि गिन्नी चतरथ दो बच्चों को पेरेंट्स बन चुके है। वहीं एक्टर ने अपने दोनों बच्चों के नाम ही बेहद सुंदर व खास अर्थ वाले रखें।

PunjabKesari

अनायरा व त्रिशान नाम का अर्थ

कपिल की नन्हीं परी के नाम का अर्थ 'खुशी' बताया गया है। वहीं बात बेटे के नाम की करें तो त्रिशान के 2 अर्थ निकलते हैं। इसका एक मतलब 'ऐसा राजा माना गया है जो हमेशा खुशी से रहता है' वहीं इसका दूसरा अर्थ 'जीत यानि सफलता हासिल करना है'


ऐसे में आप या आपका कोई करीबी पेरेंट्स बना है तो उसके बच्चे का नाम अपने फेवरेट सेलेब्स के बच्चों से रख सकते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static