क्या आपने कभी पीया है पपीते का जूस? जान लें इसके बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 02:05 PM (IST)

पपीते में विटामिन ए, कैल्शियम, फाइबर, मैग्निशयम, आयरन, एंटी-ऑक्सीेडेंट्स आदि गुण होते हैं। इसका सेवन करने से खासतौर पर पेट स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर वजन घटाने तक बेस्ट फ माना गया है। आप पपीते का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। चलिए आज हम आपको पपीते का जूस बनाने का तरीका व इसके फायदों के बारे में बताते हैं...

पपीता जूस बनाने की सामग्री  

पका हुआ पपीता- 1 (कटा हुए)
नींबू- 1
शहद- स्वाद अनुसार 
बर्फ- कुछ टुकड़े

विधि 

. पपीते को मिक्सी में डालकर रस बनाएं।
. इसे गिलास में निकाल कर शहद, नींबू व बर्फ डालकर पीने का मजा लें। 

PunjabKesari

पपीते का जूस पीने के फायदे

 

. कैंसर से बचाव

पपीते का जूस पीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।‌ यह पेट मौजूद कोशिकाओं को अलग होने से रोकता है। ऐसे में प्रोस्टेट व पेट के कैंसर से बचाव रहता है।

. दिल रखे स्वस्थ

पपीते में पोटैशियम के साथ अन्य जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल संबंधित बीमारियों के होने से बचाव रहता है।

. आंखों की रोशनी बढ़ाए

पपीते में विटामिन ए पाया जाता है। ऐसे में इसके जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

. पेट के लिए फायदेमंद

फाइबर से भरपूर पपीता पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।‌ खासतौर पर कब्ज से परेशान लोगों को इसका जूस जरूर पीना चाहिए। यह पाचन तंत्र मजबूत करके पेट से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।

. पीरियड पेन से दिलाए छुटकारा

अक्सर कई लड़कियों को पीरियड्स में असहनीय दर्द होता है। ऐसे में पपीते का सेवन करना फायदेमंद माना गया है।‌ पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर पपीता पीरियड पेन से आराम दिलाने में मदद करता है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

पपीते का जूस पीने इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। खासतौर पर सर्दी, खांसी व जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में यह कारगर माना गया है।

. आंतों की करे सफाई

पपीते का जूस पीने से आंतों में मौजूद कीड़े बाहर निकालने में मदद मिलती।‌ इसके अलावा पेट में अल्सर की समस्या होने से भी बचाव रहता है।

. वजन घटाए

इसमें करीब 120 कैलोरी व अधिक फाइबर होता है। इसका जूस पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

. स्किन के लिए फायदेमंद

सेहत के साथ-साथ खूबसूरती निखारने में भी पपीता कारगर माना जाता है। इसका जूस पीने से डेड स्किन सेल्स साफ होने में मदद मिलती है। चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां, झुर्रियां आदि दूर होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static