वजन घटाने से लेकर आंखें स्वस्थ रखने तक, Raspberry खाने से मिलेंगे ये बेमिसाल फायदे

punjabkesari.in Sunday, Feb 20, 2022 - 12:52 PM (IST)

रास्पबेरी फल खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसमें पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-एजिंग गुण होते हैं। लाल, काले व बैंगनी रंग में मिलने वाले इस फल को रसभरी भी कहा जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। इसके साथ ही स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद मिलती है। चलिए जानते हैं इसे खानेके बेमिसाल फायदों के बारे में...

दिल रहेगा स्वस्थ

रास्पबेरी में मौजूद एंथोसायनिन दिल की बीमारियों से जुड़ी सभी तरह की सूजन और अन्य खतरों को कम करने में मदद करता है। ऐसे में हेल्दी हार्ट के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है।

PunjabKesari

इम्यूनिटी बढ़ाए

रास्पबेरी खाने में टेस्टी ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

वजन घटाने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है तो डेली डाइट में रास्पबेरी को शामिल कर सकते हैं। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और मैंगजीन पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसतरह आप स्वाद-स्वाद में ही अपना वजन कंट्रोल रख सकते हैं।

PunjabKesari

झुर्रियों हटाने में कारगर

एक्सपर्ट अनुसार, रास्पबेरी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाने के साथ इसका फेसपैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है। यह स्किन पर एंटी-एजिंग की तरह काम करता है। इसके लिए एक 1 चम्मच दही में 2 चम्मच रास्पेबरी का पेस्ट मिलाएं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर त्वचा साफ, निखरी, मुलायम व ग्लोइंग नजर आएगी। यह स्किन की सूरज की तेज किरणों से सुरक्षा करने के साथ झुर्रियां कम करने में मदद करता है।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static