Healthy Salad Recipes: रोजाना एक प्लेट सलाद खाने से मिलेंगे 7 बड़े फायदे

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 12:27 PM (IST)

अच्छी सेहत के लिए खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इसके लिए रोजाना एक प्लेट सलाद खाना बेस्ट ऑप्शन है। एक्सपर्ट अनुसार, सलाद हरी सब्जियों व फलों से तैयार किया जाता है। इसमें सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। मगर आमतौर पर लोग इसे लंच या डिनर में भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं। मगर असल में, इसे अलग से खाना फायदेमंद होता है। आप इसे शाम के समय भूख लगने पर खा सकते हैं। चलिए आज हम आपको 2 टेस्टी एंड सलाद बनाने की रेसिपी और इसके फायदे बताते हैं...

1. चना और पालक सलाद (Chickpea & Spinach Salad)

सामग्रीः

चना - 200 ग्राम
पानी - 500 मि.ली.
पानी - 800 मि.ली.
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
जैतून का तेल - 1 छोटा चम्मच
लहसुन - 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
प्याज - 100 ग्राम
टमाटर - 70 ग्राम
पालक - 70 ग्राम
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1/8 छोटा चम्मच

PunjabKesari

बनाने की रेसिपी

1. एक बाउल में छोले को पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें।
2. एक प्रेशर कुकर में भीगे हुए चने, 800 मि.ली. पानी, 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर 6 सीटी आने तक पकाएं। छोले पक जाए तो उसे छानकर एक साइड कर लें।
3. पैन में जैतून तेल गर्म करके लहसुन को भूनें।
4. इसमें हरी मिर्च, प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
5. फिर इसमें टमाटर डालकर मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।
6. अब इसमें पालक, नमक, काली मिर्च, धनिया पाउडर डालकर मीडियम आंच पर 3-5 मिनट तक पकाएं।
7. इसमें उबले हुए चने डालकर मीडियम आंच पर और 3-5 मिनट तक पकाएं।
8. लीजिए आपका चना और पालक सलाद तैयार है।

2. कॉर्न और टमाटर का सलाद (Corn & Tomato Salad)

सामग्रीः

टमाटर - 220 ग्राम
प्याज - 130 ग्राम
स्वीट कॉर्न - 120 ग्राम
ताजी तुलसी - 1 छोटा चम्मच
जैतून का तेल - 1 छोटा चम्मच
नमक - 1/4 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/4 छोटा चम्मच

बनाने की रेसिपी

1. एक मिक्सिंग बाउल में सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
2. लीजिए आपका कॉर्न और टमाटर सलाद बनकर तैयार है।

PunjabKesari

3. आलू सलाद

सामग्रीः

शाकाहारी मेयोनेज - 1 चम्मच
सरसों की चटनी - 1 छोटा चम्मच
उबले आलू - 540 ग्राम
प्याज - 70 ग्राम
नमक - 1/2 छोटा चम्मच

बनाने की रेसिपी

1. एक बाउल में वेगन मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
2. दूसरे बाउल में उबले आलू, तैयार सॉस, कटे हुए प्याज और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3. लीजिए आपका आलू सलाद बनकर तैयार है।


सलाद खाने के फायदे

. इसमें कैलोरी कम होती है। इसके साथ ही सलाद खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।

. सलाद का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने व इससे जुड़ी समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

. इसका सेवन करने से तनाव कम होकर अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

. सलाद में सभी जरूरी तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही मसल्स भी मजबूत होते हैं।

. हरे पत्तेदार सब्जियों से तैयार सलाद का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ऐसे में पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।

. दिल संबंधी बीमारी से परेशान लोगों को हल्का भोजन खाने को कहा जाता है। वहीं सलाह में मौजूद पत्तेदार सब्जी में फोलेट और विटामिन-बी तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल हेल्दी रहता है।

. हरे पत्तेदार सब्जियों से तैयार सलाद का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने में मदद मिलती है।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static