ऐसे हटाएं कपड़ों पर लगे लिपस्टिक और नेल पेट के जिद्दी दाग

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 07:45 PM (IST)

लिपस्टिक होठों पर लगने के बाद चेहरे को अलग ही लुक देती है। लेकिन जब यही लिपस्टिक कपड़ो पर लगा जाए तो वह गंदा दाग बन जाती हैं।  ऐसा ही कुछ नेल पेट के साथ भी है। अक्सर ही इन दो चीजों के दाग कपड़ो पर लग जाते हैं। जिन्हें साफ कर पाना काफी मुश्किल होता है। हम आपकी इस मुश्किल का हल लेकर आए हैं। यहां कुछ खास टिप्स दिए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप इन गंदे दागों को मिटा सकती हैं-

टूथपेस्ट 

PunjabKesari

टूथपेस्ट की मदद से आप लिपस्टिक और नेल पेट के जिद्दी दाग को साफ कर सकती हैं। सबसे पहले दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाएं और कपड़े को रगड़े। ऐसा करने से दाग हटने लगेगा, फिर इसे ठंडे पानी में डालकर धो लें। ऐसा करने लिपस्टिक और नेल पेट के लगे जिद्दी दाग साफ हो जाएंगे। 

एल्कोहल 

 जिद्दी और गहरे दाग को साफ करने के लिए एल्कोहल की भी मदद ले सकती हैं।  जिस जगह पर लिपस्टिक और नेल पेट की दाग लगी हो वहां थोड़ा सा एल्कोहल लगा दें। ध्यान रहे की इस दौरान कपड़े को रब ना करें। कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। 

लिक्विड डिटरजेंट 

PunjabKesari

लिक्विड डिटरजेंट की मदद से भी आप इन दागों को साफ कर सकती हैं। दाग मिटाने के लिए कपड़े को लिक्विड डिटरजेंट में भिंगोकर छोड़ दें। कुछ देर बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो ले। ऐसा करने से दाग हट जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static