दिमाग की बड़ी तेज होती हैं तुला लड़कियां, जानिए आप में कौन-सी खूबियां

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 03:52 PM (IST)

जिस तरह नाम का पहले अक्षर व्यक्ति पर अपना प्रभाव डालता है। ठीक उसी तरह राशि से भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों को पता लगाया जा सकता है। सभी में कई गुण तो कुछ अवगुण भी पाएं जाते हैं। इनके यही गुण व दोष इन्हें दूसरों से अलग पहचान देने का काम करती है। तो चलिए आज हम आपको राशि के हिसाब से बताते हैं कि किस राशि की लड़कियों में कौन सी ताकत और कमजोरी पाई जाती है...

मेष राशि

इस राशि की लड़कियां बहुत ही निडर, साहसी और आत्मविश्वास से भरी होती है। किसी भी काम को करने से कतराने की जगह पूरे हौंसले व जीन-जान लगाकर उसे पूरा करके के ही मानती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने करियर में जल्दी ही सफलता पाकर ऊंचाइयों को छूती है। ऐसे में इनसे शादी करने वाला खुद को लक्की कह सकता है। 

nari,PunjabKesari

वृषभ राशि 

ये लड़कियां बहुत ही ईमानदार और विश्वास करने के वाली होती है। ये अपने साथी का उम्र भर साथ निभाती है। पार्टनर व परिवार की हर खुशी का ख्याल रखती है। साथ ही शांत व धैर्यवान होने के चलते ये लड़कियां लड़ाई- झगड़े से दूर रहना पसंद करती है। ऐसे में ये सभी के साथ एक अच्छा रिश्ता बनाकर रखती है। साथ ही इन्हें म्यूजिक सुनना बेहद अच्छा लगता है। 

मिथुन राशि 

इस राशि की लड़कियां बेहद ही तेज दिमाग की होती है। ऐसे में इन्हें हर चीज को लेकर बात करना, उसे समझना व जानने की इच्छा रहती है। नई- नई चीजों को करना इन्हें अच्छा लगता है। खुद को हर परिस्थिति में जल्दी ही ढाल लेने के चलते ये लड़कियां सभी को जल्दी समझने में सक्षम होती है। साथ ही भावुक, मिलनसार और प्यार भरे नेेचर के चलते ये लड़कियां जल्दी ही दूसरों को इंप्रेस कर देती है। ऐसे में लोग इनके दोस्त बनना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये किसी की भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। बात इनकी मैरिड लाइफ की करें तो ये अपने पार्टनर का हर हाल में साथ देती है।

कर्क राशि 

कर्क राशि की लड़कियां बेहद ही भावुक, दयालु और दिल से सोचने वाली होती है। इनके लिए अपनी फैमिली से बढ़कर कुछ नहीं होता है। ये अपने घर- परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों का अच्छे से ध्यान रखती है। ऐसे में ये अपने पति की खुशी का ध्यान रखते हुए ही किसी भी काम को करना सही समझती है। इन्हें किसी का दिल दुखाने की जगह सभी के साथ अपनेपन व प्यार से रहना अच्छा लगता है। 

nari,PunjabKesari

सिंह राशि 

इस राशि की लड़कियों की बात करें तो ये थोड़ी सी गुस्से वाली वाली होती है। मगर अगर इनका मूड सही होने पर ये सभी के साथ हंसना व मस्ती करना पसंद करती है। काम को लेकर इनमें एक अलग ही जुनून पाया जाता है। ऐसे में अपनी लगन, मेहनत व जुनून से ये जल्दी ही सफलता को पा लेती है। साथ ही इनका तेज दिमाग इन्हें परिस्थिति के अनुकूल फैसले लेने में मदद करता है। 

कन्या राशि 

ये लड़कियां बेहद ही व्यवहार कुशल होती है। ये गलत चीजों के प्रति विरोध करने में कभी भी कतराती नहीं हैं। सभी के साथ मिल कर रहना, सामने वाली की खुशी की ध्यान रखना और किसी के कोई नुकसान पहुंचना आदि चीजों का ये अच्छे से ध्यान रखती है। 

तुला राशि 

इस राशि की लड़कियां दिखने में काफी खूबसूरत व आकर्षित होती है। इन्हें कोई भी फैसला दिल की जगह दिमाग से लेना सही लगता है। दयालु किस्म की होने के चलते ये किसी के साथ कुछ गलत नहीं होने देती है। साथ ही कूटनीतिज्ञ होने से ये सामने वाले के विचारों को अच्छे से समझती है।  

वृश्चिक राशि 

इस राशि की लड़कियां स्वतंत्रता से जीना पसंद करती है। अपने जुनूनी व जिद्दी स्वभाव के चलते ये जीवन में जिस भी चीज को पाने की ठानती है, उसे हासिल करके ही मानती है। साहसी व निडर होने के कारण ये किसी से डरने की जगह उसका डट का मुकाबला करती है। इनके इसी गुण के चलते ये सभी को पसंद आती है। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है। तेज दिमाग की मालिक ये लड़कियां दूसरों से काम निकलवाने में भी माहिर होती है।

nari,PunjabKesari

धनु राशि 

इस राशि की लड़कियों को भी अपने जीवन में किसी तरह की रोक- टोक बिल्कुल पसंद नहीं होती है। इन्हें अपने हिसाब से चीजों को समझने और फैसला लेना सही लगता है। इसके साथ ही अपने मिलनसार, हंसमुख और आशावादी नेचर के चलते ये सामने वाले को जल्दी ही इंप्रेस कर देती है। ऐसे में इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है। 

मकर राशि 

मकर राशि की लड़कियां अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती और निभाती है। इन्हें हर चीज में बैलेंस बनाए रखना बखूबी आती है। ऐसे में ये लड़कियां अपने परिवार और जॉब को अच्छे से संभालने में सक्षम होती है। अनुशासन प्रिय होने से इस राशि की लड़कियों को हर चीज समय पर करना सही लगता है। साथ ही अपने ऊपर किसी चीज को हावी करने की जगह खुद पर कंट्रोल कर शांत मन से फैसला लेना इन्हें अच्छे से आता है। 

कुंभ राशि 

इस राशि की लड़कियां अपने परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों का अच्छे से ध्यान रखती है। केयरिगं नेचर की होने के चलते इन्हें सामने वाले की हर छोटी- बड़ी चीज का ख्याल रखना अच्छा लगता है। ऐसे में इनका पार्टनर इन्हें पत्नि के रूप में पाकर खुद को लक्की मान सकता है।

मीन राशि 

मीन राशि की लड़कियां दिमाग से तेज होने के साथ कोमल दिल की होती है। इनका सहज ज्ञान (Intuition) काफी स्ट्रांग होता है। ऐसे में ये सामने वाले के बिना कुछ कहे ही उनको समझ जाती है। इन्हें किसी बंदिश में रहने की जगह खुले आसमान में घूमना पसंद होता है। खासतौर पर ये लड़कियां सपनों की दुनिया में खोई रहती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static