फरवरी में इन राशि वालों को मिलेगा खूब पैसा-शोहरत, बनने जा रहा है महासंयोग

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 06:12 PM (IST)

नारी डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी महीना काफी अहम होगा। 13 फरवरी को मंगल और गुरु के बीच एक खास योग बनेगा, जिसे षडाष्टक योग कहा जाता है । यह कई राशियों के लिए धन और तरक्की लेकर आएगा। इस योग के प्रभाव से कुछ लोगों के जीवन में अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है।

PunjabKesari
क्या होता है षडाष्टक योग?

जब दो ग्रह एक-दूसरे से छठे और आठवें भाव में स्थित होते हैं, तब षडाष्टक योग बनता है। यह गुरु ज्ञान, भाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। यह कई बार अचानक लाभ और बड़े बदलाव लेकर आता है।  यह शुभ योग 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर बनेगा । इस योग के प्रभाव से 5 राशियों को लाभ होगा। 


इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ 

 मेष राशि

इस राशि वालों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और बिज़नेस में तरक्की के योग होंगे  और नए काम की शुरुआत फायदेमंद रहेगी। 

 सिंह राशि

इन राशि वालों के  आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत मिलते हैं, उनका  समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

धनु राशि

इन राशि वालों को गुरु की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा। उनके करियर में बड़ा मौका मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी

 कुंभ राशि

इन राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग होंगे और धन से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। 

PunjabKesari
इन बातों का रखें ख्याल 

इस दौरान जल्दबाज़ी में बड़ा फैसला न लें, खर्चों पर कंट्रोल रखें। गुस्से और अहंकार से बचें (मंगल का प्रभाव तेज़ रहेगा)।  यह षडाष्टक योग नई शुरुआत, आर्थिक सुधार और अवसरों का संकेत दे रहा है।  सही मेहनत और समझदारी से उठाया गया कदम आपको बड़ा लाभ दिला सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static