आखिरकार एक- दूजे के हुए Kriti- Pulkit, पिंक लहंगे में एक्ट्रेस लगी बला की खूबसूरत

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 02:23 PM (IST)

लव बर्डस कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गुरुग्राम के आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में 3 दिन के इवेंट के बाद कल 7 फेरे लिए। वहीं अब बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए उन्होंने फोटोज शेयर की हैं।  फोटोज देखकर कहा जा सकता है कि कपल की वेडिंग बहुत ड्रीमी थी। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने बेहद इमोशनल कैप्शन दिया- 

PunjabKesari

'गहरे नीले आकाश से,सुबह की ओस तक, निराश पालों से और उच्च के माध्यम से, सिर्फ आप हो। शुरू से लेकर अंत तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है,यह तुम्हें ही होना है, निरंतर,लगातार,लगातार,सिर्फ आप'!

पिंक ब्राइड बनकर बेहद हसीन लगीं कृति

आजकल ज्यादातर एक्ट्रेसेज की लहंगे में पहली पसंद रेड कलर न होकर पिंक, न्यूड या पेस्टल कलर्स होते हैं। कृति भी कुछ अलग नहीं थी। उन्होंने अपने खास दिन पर पिंक कलर का लहंगा पहना, जिसमें बहुत खूबसूरत सिल्वर और मिरर वर्क था। ब्लाउज के बजू में मोती लगे थे। इसके साथ उन्होंने ग्लोडन ज्वैलरी पेयर की और लाल चूड़ा पहना। वहीं आजकल जहां माथपट्टी का खूब क्रेज है, एक्ट्रेस ने सिर्फ मांग टीका लगाया और बालों का नीट बन बनाया। एक्ट्रेस ने अपने इस बिग डे पर मेकअप लाइट रखा। वो वाकई बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

वहीं दूल्हे राजा पुलकित सम्राट सी ग्रीन शेरवानी और धोती में दिखे। गौर करने लायक ये चीज थी कि उनकी शेरवानी में बहुत से मंत्र लिखे थे। इसके साथ ही एक्टर ने कानों में डायमंड studs पहने थे।

यूजर्स ने दी बधाई

इस पोस्ट के बाद से कमेंट सेक्शन में कृति, रिचा , बॉबी देओल जैसे कई स्टार्स बधाई देते नजर आए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static