Iran के सुप्रीम लीडर खामेनेई के परिवार में कितने लोग? किन-किन की हो चुकी है मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:03 PM (IST)

नारी डेस्क : ईरान–इजरायल युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर बड़े दावे सामने आ रहे हैं। अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर लगातार हमलों के बीच कुछ अंतरराष्ट्रीय और ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में खामेनेई की मौत का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों को लेकर आधिकारिक स्तर पर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं है। इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि खामेनेई का परिवार कितना बड़ा है और अब तक परिवार में किन-किन की मौत की पुष्टि हुई है।

अयातुल्ला अली खामेनेई कौन थे?

अली खामेनेई का जन्म 1939 में ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वे 1989 से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे। इससे पहले वे 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रह चुके थे। ईरान की सत्ता संरचना में सुप्रीम लीडर का पद सबसे शक्तिशाली माना जाता है। सेना, न्यायपालिका, मीडिया और राष्ट्रीय नीतियों पर अंतिम निर्णय इन्हीं के हाथ में होता है।

PunjabKesari

खामेनेई का परिवार में कितने सदस्य?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरा खजस्तेह बाघेरजादेह बताया जाता है। उनके कुल छह बच्चे हैं, जिनमें चार बेटे मुस्तफा खामेनेई, मोजतबा खामेनेई, मसूद खामेनेई और मेयसम खामेनेई और दो बेटियां बुशरा खामेनेई तथा हुदा खामेनेई शामिल हैं। खामेनेई का परिवार आमतौर पर सार्वजनिक जीवन और मीडिया से दूर रहता है तथा परिवार के अधिकांश सदस्य धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।

यें भी पढ़ें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

 

मोजतबा खामेनेई की भूमिका

खामेनेई के दूसरे बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान की राजनीति में प्रभावशाली माना जाता है। वे किसी आधिकारिक सरकारी पद पर नहीं रहे, लेकिन ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और धार्मिक संस्थानों से उनके करीबी संबंधों की चर्चा होती रही है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि भविष्य में वही नेतृत्व की भूमिका संभाल सकते हैं, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है।

PunjabKesari

परिवार में अब तक किन-किन की मौत हुई?

खामेनेई के पिता जवाद खामेनेई का निधन 1986 में हुआ था। उनकी माता का निधन 2008 में हुआ। हालिया युद्ध से जुड़े दावे, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हालिया हमलों में खामेनेई के परिवार के भी कुछ सदस्य मारे गए हैं। जिनमें एक बेटी, एक पोता/पोती और दामाद शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अलग-अलग स्रोतों में विवरण भिन्न-भिन्न बताया जा रहा है।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

दामाद और बहू को लेकर क्या जानकारी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, खामेनेई की बहू का नाम जहरा हद्दाद आदेल बताया जाता है, जिन्हें मोजतबा खामेनेई की पत्नी कहा जाता है। वहीं, दामाद की पहचान और भूमिका को लेकर कोई स्पष्ट सरकारी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच खामेनेई और उनके परिवार को लेकर कई दावे सामने आ रहे हैं। फिलहाल, परिवार में मौतों से जुड़े कई दावे अपुष्ट हैं और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static