स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान: “AAP आदर्शों से भटक चुकी है”
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 04:32 PM (IST)
नारी डेस्क: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों हलचल तेज है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने की खबरों के बीच राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि AAP अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। क्या पूरा मामला बताते हैं आपको इस आर्टिकल में
राघव चड्ढा के फैसले ने बढ़ाई चर्चा
हाल ही में राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने सियासत को और गर्म कर दिया। उनके साथ पार्टी के कुछ अन्य सांसदों के भी पाला बदलने की चर्चा ने आम आदमी पार्टी के भीतर असंतोष की ओर इशारा किया है।“ईमानदारी से किया हर कदम पर काम” स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने लंबे सफर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साल 2006 में नौकरी छोड़कर उन्होंने जनसेवा का रास्ता चुना। RTI आंदोलन और अन्ना आंदोलन से लेकर आम आदमी पार्टी के गठन तक, हर चरण में उन्होंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया।
केजरीवाल के गढ़ को गड्ढा बनाने में स्वाति मालीवाल जी की बहुत बड़ी भूमिका है,,,
— Samrat Verma🛡️ (@samrat_verma72) April 25, 2026
केजरीवाल के द्वारा अपमानित किए जाने के 2 साल बाद अब स्वाति जी ने भाजपा ज्वाइन कर ली है,,,
अब केजरीवाल का बचा खुचा सम्राज्य भी ढहना सुनिश्चित है!!pic.twitter.com/EWYN4Jdbip
AAP पर लगाए गंभीर आरोप
अपने बयान में मालीवाल ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी में भ्रष्टाचार बढ़ा है, महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई हैं और गुंडा तत्वों को बढ़ावा मिला है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब में पार्टी के कामकाज को लेकर भी सवाल खड़े किए।
ये भी पढ़ें: 1.4 Billion Dollar Net Worth वाली Rihanna, कैसे बनीं दुनिया की सबसे अमीर Singer
“मेरे साथ मारपीट और अभद्रता हुई”
स्वाति मालीवाल ने यह भी दावा किया कि उनके साथ मुख्यमंत्री आवास पर अभद्रता और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने की कोशिश की गई और उन्हें ही धमकियां दी गईं। उनका कहना है कि इस पूरे मामले पर वे दिल्ली लौटने के बाद विस्तार से बात करेंगी।
#WATCH | दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाती मालिवाल ने कहा, "मैंने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है और मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं। 2006 से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रही थी, अपना घर छोड़ा, नौकरी छोड़ी, 7 साल झुग्गियों में रही और हर आंदोलन में उनका साथ दिया लेकिन अरविंद केजरीवाल ने… pic.twitter.com/ueQa8VllDJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
बीजेपी में शामिल हुए नेता
इन घटनाक्रमों के बीच संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। इस घटनाक्रम को AAP के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

