आज इतने बजे निकलेगा करवा चौथ का चांद, अभी से नोट कर लें Time
punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 09:56 AM (IST)

नारी डेस्क: आज देश भर में पावन पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख के लिए रखती हैं। आज लाखों महिलाओं ने अपना सजना के लिए व्रत रखा है, अब उन्हें दिन भर इंतजार रहेगा चंद्रोदय का , जो व्रत के समापन का प्रतीक है। चंद्रमा को छलनी से देखने और अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती है। चलिए आज जानते हैं किस शहर में कितने बजे निकलेगा चांद।

दिल्ली और पंजाब में यह है चांद निकलने का समय
देश की राजधानी दिल्ली में रात 08 बजकर 13 मिनट पर चंद्रदोय होगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है। जैसे मुंबई में चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 55 मिनट का है। चंडीगढ़ में रात 8 बजकर 08 मिनट चांद निकल जाएगा, वहीं कोलकाता में रात 7 बजकर 41 मिनट पर ही चांद के दर्शन हो जाएंगे।
चंद्रमा की पूजा विधि
सबसे पहले चंद्रमा को जल अर्पित करें। जल अर्पित करते समय “ॐ सोमाय नमः” मंत्र जपें, जल में जल में थोड़ा सा दूध और फूल डालें। उसके बाद कपूर और दीपक दिखाएं। महिलाएं छलनी से चंद्रमा को देखती हैं, फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। यह प्रतीक है कि चंद्रमा की तरह ही पति का जीवन उज्ज्वल और दीर्घायु रहे। इसके बाद पति को आरती उतारें और उनके हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें।

इन गलतियों से बचें
- चंद्रमा के दर्शन से पहले व्रत न तोड़ें।
- पूरे दिन पानी या फल न लें (यदि निर्जला व्रत रखा है)।
-पूजा के समय जूते-चप्पल न पहनें।
- गुस्सा या नकारात्मक सोच न रखें — यह दिन शुभता और प्रेम का प्रतीक है।