47 की उम्र में इस एक्टर ने छोड़ी दुनिया, Heart Attack के चलते गई जान

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:54 AM (IST)

नारी डेस्क: फिल्म इंडस्ट्री से आए दिन दिल तोड़ने वाली खबरें सामने आ रही हैं। कन्नड़ अभिनेता दिलीप राज का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले एक्टर गोवा गए थे जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था। बेंगलुरु लौटने के बाद उन्होंने दिल की जांच करवाने के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ली थी लेकिन रात में ही उनके सीने में दर्द हुआ और उनकी मौतहो गई। अगर एक्टर उस समय की जांच करवा लेते तो उनकी जान बच सकती थी। 

PunjabKesari
राज जो दो दशकों से अधिक समय से कन्नड़ मनोरंजन जगत का हिस्सा रहे थे, टेलीविजन और सिनेमा दोनों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे। हाल ही में एक्टर को कन्नड़ फिल्म "लव मॉकटेल 3" में एक वकील की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इस अभिनेता को 2005 की फिल्म 'मिलना' में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के सामने खलनायक की भूमिका निभाने के लिए व्यापक पहचान मिली थी। टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राज ने फिल्म "बॉयफ्रेंड" से बड़े पर्दे पर कदम रखा और बाद में टेलीविजन प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी विस्तार किया।

PunjabKesari

इन वर्षों में उन्होंने कई कन्नड़ फिल्मों में काम किया, जिनमें 'टोनी', 'ऑर्केस्ट्रा मैसूरु', 'यू टर्न' और 'निम्मा वस्तुगलिगे नीवे जवाबदारारु' शामिल हैं। वे कन्नड़ टेलीविजन पर भी एक जाना-पहचाना चेहरा थे उन्होंने 'हिटलर कल्याणा' जैसे सीरियलों में काम किया, जिसका निर्माण उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर 'DR क्रिएशन्स' के तहत किया था। राज अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static