कहीं जंकफूड आपके बच्चों के दांतों को ना कर दें खराब!

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 06:29 PM (IST)

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बड़ों से लेकर बच्चों में फास्टफूड या जंकफूड के सेवन का चलन बढ़ा है। ज्यादातर बच्चे पिज्जा, बर्गर, मैगी, चाऊमीन और कोल्ड्रिंग्स जैसे फास्ट फूट खाना-पीना ज्यादा पसंद करते हैं। इन खाद्य पदार्थों का बच्चों के स्वास्थ्य और खास तौर पर उनके दांतों पर बुरा असर पड़ता है। आइए आपको बताएं, बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं—
 
फास्ट फूड खाने के नुक्सान

PunjabKesari

ज्यादातर पेरैंट्स सोचते हैं कि सुबह शाम नियमित ब्रश करने से बच्चों के दांत स्वस्थ्य रहेंगे। ऐसा नहीं है। इसके लिए और भी कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खासकर डाइट का भी। डाइट की बात करें तो आजकल तेज रफ्तार वाली जिंदगी में खाना भी तेज हो गया है। बच्चे फास्ट फूड या जंक फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं बच्चों में पिज़्ज़ा, बर्गर , फ्रैंच फ्राइ बहुत फेमस है। मीठे में केक, कुकीज और चॉक्लेट उनकी पसंदीदा चीजें हैं। यह चीजें उनके स्वास्थ्य के साथ- साथ दातों के लिए हानिकारक हैं। ऐसा खाना न केवल उनके दूध के दांतों को  खराब करता है बल्कि आने वाले पक्के दातों पर भी असर डालता है। 

सही समय पर नहीं टूटते दूध के दांत  

PunjabKesari

मैं अपनी रोज की प्रैक्टिस में देखती हूं कि पेरैंट्स शिकायत करते हैं कि बच्चों के दूध के दांत टूट नहीं रहे या नए दांत ठीक नहीं आ रहे। ऐसी शिकायत पर जब मैं उनकी डाइट के बारे में पूछती हूं तो पता चलता है बच्चे जंक फूड का सेवन ज्यादा करते हैं। दरअसल, दूध के दांत न टूटने का कारण जंक फूड है। ऐसा खाना बहुत सॉफ्ट होता है जो दांतों पर टूटने के लिए जोर ही नहीं डालता। ऐसे में पेरैंट्स को यही सलाह है कि वह बच्चों को खाने के लिए सख्त चीजें दें जैसे- कच्चे और साबुत फल और सब्जियां। इन चीजों को खाने से दातों पर जोर पड़ेगा और वह सही समय से टूटते हैं और सही समय पर नए दांत निकलते हैं।

दांतों में कीड़ा लगना

PunjabKesari

मेरे पास कई ऐसे पेरैंट्स भी आते हैं जिनके बच्चों के दांतों में कीड़ा लग जाता है। इसका भी बड़ा कारण जंक फूड ही है। ऐसे खाने में नमक और चीनी की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से यह बहुत आसानी से दांतों पर चिपक जाता है। लंबे समय तक दांतों पर चिपके रहने के कारण यह मुंह के बैक्टीरिया को न्यौता देती है। बैक्टीरिया न सिर्फ इस खाने को डाइजैस्ट करते हैं, साथ में एसिड बनाते हैं जिससे दांत सड़ने लगते हैं। इसे मैडिकल भाषा में डैंटल कैरिज कहते हैं। ऐसी समस्या होने पर जरूरी है कि बच्चे कुछ भी खाने के बाद कुर्ली जरूर करें। माता-पिता को चाहिए कि वह शुरू से ही बच्चों में यह आदत विकसित करें। 

बच्चे दो टाइम करें ब्रश

PunjabKesari

पेरैंट्स को चाहिए कि वह बच्चों को दो टाइम ब्रश करने के लिए प्रोत्साहित करें। ब्रश करने की सही तकनीक जरूर सिखाएं। अगर जंक फूड खाना ही पड़े तो उसके बाद ऐसी चीज खानी चाहिए जो दांतों पर न चिपके जैसे— सलाद और फल। नियमित तौर पर दांतों का चैकअप जरूर कराएं। 

    —डॉ. रितिका जिंदल, बी.डी.एस.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Shiwani Singh

Recommended News

Related News

static