ठंड आते ही जोड़ दर्द शुरु, अगर आपको भी ये समस्या तो ये Diet खा लें, हड्डियों में आएगी जान
punjabkesari.in Wednesday, Dec 03, 2025 - 07:59 PM (IST)
नारी डेस्कः सर्दी का मौसम आते ही जोड़ दर्द की शिकायत सुनने को मिलती हैं। गठिए के शिकार लोगों के लिए यह समस्या बहुत आम है। ऐसे लोगों के लिए सही डाइट लेना बहुत जरूरी है ताकि जोड़ दर्द की समस्या को कंट्रोल में रखा जाए। चलिए इस बारे में आपको पूरा विस्तार में बताते हैं।
सर्दियों में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है?
सर्द मौसम में तापमान कम होने पर शरीर की मांसपेशियां और रक्तवाहिनियां सिकुड़ने लगती हैं। इसके चलते ...
रक्त प्रवाह कम हो जाता है।
जोड़ों की लचक कम होती है।
जोड़ों में सूजन और स्टिफनेस (stiffness) बढ़ जाती है।
पुराने चोट या गठिया की समस्या और अधिक एक्टिव हो जाती है इसलिए जिन्हें पहले से गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस या हड्डियों में कमजोरी होती है। उन्हें सर्दियों में दर्द ज्यादा महसूस होता है।

सर्दियों में जोड़ दर्द में क्या खाएं?
अगर आपको सर्दी शुरू होते ही जोड़ों में दर्द की शिकायत शुरू हो जाती है तो इन बातों का ध्यान रखें कि आपको क्या खाना है क्या नहीं।
1. ओमेगा-3 फैटी एसिड
अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल कर लें। ये जोड़ों की सूजन कम करते हैं। ओमेगा-3 के लिए अलसी के बीज, अखरोट या फैटी फिश (स्यालमन, रोहू आदि) खाएं।
2. विटामिन D और कैल्शियम
जोड़ों की मजबूती के लिए विटामिन डी और कैल्शियम बहुत जरूरी है। दूध, दही, पनीर, तिल, सोया प्रोडक्ट्स जरूर खाएं और विटामिन डी के लिए ताजी धूप में 10–15 मिनट बैठें।
3. हल्दी और काली मिर्च
हल्दी में करक्यूमिन होता है जो नेचुरल पेनकिलर और एंटी-इंफ्लेमेटरी है। गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी डालें और इसे पीएं। काली मिर्च आप सलाद पर पाउडर के रूप में ले सकते हैं। या काली मिर्च पानी के साथ भी ले सकते हैं।
4. अदरक
अदरक भी जोड़ों की सूजन और दर्द कम करने में मददगार है। चाय में, काढ़े में, या गर्म पानी में अदरक उबालकर पीए लेकिन उचित मात्रा में।
5. हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां तो बहुत ही फायदेमंद है। इनमें विटामिन K, आयरन और मैग्नीशियम होते हैं। पालक, मेथी, सरसों का साग खाएं।
6. गरम सूप
खासकर चिकन सूप, बोन सूप (हड्डी का सूप), वेजिटेबल सूप जोड़ों में lubrication बढ़ाता है।
यह भी पढ़ेंः दूध से ज्यादा कैल्शियम लिए बैठी ये 7 चीजें, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी
जोड़ दर्द में किन चीजों का परहेज करें?
1. ठंडा पानी और ठंडी चीज़ें से परहेज करें। बर्फ जैसा ठंडा पानी, ठंडाई, आइसक्रीम दर्द और stiffness बढ़ाते हैं।
2. तली हुई और प्रोसेस्ड चीज़ें ना खाएं जैसे समोसा, पकोड़े,चिप्स ये शरीर में सूजन बढ़ाते हैं।
3. ज्यादा मीठा खाने से बचें। ये शुगरी फूड्स शरीर में inflammation बढ़ाता है।
4. ज्यादा नमक शरीर में पानी रोके रखता है, जिससे joints में stiffness बढ़ती है।
5. रेड मीट ना खाएं। इससे भी जोड़ों में सूजन बढ़ाने वाले कंपाउंड होते हैं।
सर्दियों में जरूरी सावधानियां
रोज़ हल्की एक्सरसाइज करें (योग, वॉक, स्ट्रेचिंग)
जोड़ों को ठंड से बचाएँ (गरम मोज़े, दस्ताने, शॉल)
गर्म तेल से हल्की मालिश करें (सरसों, तिल या नारियल तेल)
अधिक देर तक एक ही स्थिति में न बैठें।
वजन कंट्रोल में रखें।
धूप जरूर लें।

