जया एकादशी: कर्ज से छुटकारा और सुख-शांति के लिए करें ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 11:41 AM (IST)

हिंदू धर्म में साल भर पूरी 24 और एक महीने में 2 एकादशी आती है। माघ मास के शुक्त पक्ष की एकादशी 'जया एकादशी' कहलाती है। इस साल यह 23 फरवरी दिन मंगलवार को आएगी। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि की पूजा व व्रत करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। साथ ही ज्योतिष व वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करके कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ सुख-समृद्धि का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में...

सकारात्मक ऊर्जा का होगा संचार 

घर में मौजूद नकारात्मकता ऊर्जा होने लड़ाई-झगड़ों का माहौल बना रहता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों में मनमुटाव रहने से तनाव बना रहता है। इससे बचने के लिए जया एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के आगे गाय के घी का दीपक जलाएं। फिर तुलसी माता की पूजा करके ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का जाप करते हुए उनकी 11 परिक्रमा लें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही परिवार के सदस्यों में एकता होने के साथ खुशहाली का आगमन होगा। 

PunjabKesari

धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय 

धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए एकादशी की सुबह विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें। फिर रात के समय नौ बत्तियों वाला दीपक जला कर श्रीहरि के आगे रखें। ठीक ऐसा ही एक और दीपक रातभर जलाएं। इससे आप पर लक्ष्मी नारायण की असीम कृपा बनी रहेगी। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी दूर होकर धन टिकेगा। आय के नए स्त्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

PunjabKesari

सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय 

इस शुभ दिन पर सुबह नहाकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। फिर तुलसी माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाये” मंत्र का जाप करें। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा। 

इस उपाय से मिलेगा कर्ज से छुटकारा 

अगर आप कर्ज से परेशान है तो इस शुभ दिन पर उपाय कर सकते हैं। इसके लिए एक लोटे में पानी भरकर उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं। फिर इस जल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें। शाम को पीपल के पेड़ के पास देसी घी का दीपक जलाकर श्रीहरि से अपने मंगल की कामना करें। इस वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होने से उनकी विशेष कृपा मिलेगी। ऐसे में कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ तरक्की के रास्ते खुलते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होकर आय के नए स्त्रोत बनते हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static