सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है श्रीकृष्ण की प्रिय धनिया पंजीरी, जानें इसके लाभ

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 11:53 AM (IST)

जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार हर साल भादो मास को मनाया जाता है। इस दिन पर देशभर में बड़ी धूमधाम श्रीकृष्ण की पूजा व व्रत रखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के छप्पन भोग लगाए जाते हैं। वहीं बाल-गोपाल को धनिया अतिप्रिय होने से इन दिन पर धनिया पंजीरी का प्रसाद खास महत्व है। मगर क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। जी हां, धनिया पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र व इम्यूनिटी तेज होती है। चलिए जानते हैं धनिया पंजीरी खाने के लाजवाब फायदे...

धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री

धनिया पाउडर- 1 कप
घी- 3 बड़े चम्मच
मखाने- 1/2 कप (कटे हुए)
चीनी पाउडर- 1/2 कप
कद्दूकस नारियल- 1/2 कप
ड्राई फ्रूट- 1/2 छोटी कटोरी (कटे हुए)
चिरौंजी दाना- 1 बड़ा चम्मच
चार मगज/खरबूजे के बीज- 3 बड़े चम्मच (छिले हुए)

PunjabKesari

विधि

. पैन में 2 बड़े चम्मच घी गर्म करें।
. अब इसमें धनिया पाउडर डालकर 4-5 मिनट तक भूनकर एक बाउल में निकाल लें।
. पैन में बचा घी डालकर मखाने 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें।
. धीमी आंच करके इसमें ड्राई  फ्रूट्स, चिरौंजी दाना, मगज, चीनी, नारियल का बूरा और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं।
. तैयार पंजीरी को सर्विंग बाउल में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाकर प्रसाद के तौर पर खाएं।

चलिए अब जानते हैं धनिया पंजीरी खाने के लाजवाब फायदे...

 

- आंखों की रोशनी बढ़ाए

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, धनिया पंजीरी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से. आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

- गठिया में फायदेमंद

धनिया पंजीरी में घी, ड्राई फ्रूटेस आदि मिलाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में गठिया के मरीजों को इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना इसे खाने से गठिया से आराम मिलता है।

PunjabKesari

- चक्कर की समस्या से दिलाए छुटकारा

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, धनिया पंजीरी खाने से चक्कर की परेशानी से आराम मिलता है। ऐसे में चक्कर आने की समस्या होने पर इसे चबा-चबाकर खाना फायदेमंद होता है।

- पाचन शक्ति बढ़ाए

धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, पेट फूलना आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त होने से बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है।

- इम्यूनिटी बढ़ाए

धनिया एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।‌‌‌ ऐसे में सर्दी-जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static