Yellow Alert: इस बार बारिश तोड़ेगी 12 साल का रिकॉर्ड, अगले 3 दिन हैं बेहद भारी

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 04:37 PM (IST)

नारी डेस्क: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तेज हवाएं चलने तथा बादलों की गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है। यहां अगले ​तीन दिनों के लिए भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस बार दिल्ली में मानसूल की दस्तक 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।  2013 के बाद इस साल सबसे जल्दी मॉनसून का आगमन हो रहा है।  
 

यह भी पढ़ें: फेमस कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर चर्चा में
 

 2013 में 16 जून को पहली बारिश हुई थी। पिछले साल मॉनसून 28 जून को, 2023 में 25 जून को, 2022 में 30 जून को और 2021 में 13 जुलाई को दिल्ली पहुंचा था। । राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है। आईएमडी ने हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली कड़कने, गरज के साथ बारिश और शाम एवं रात के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 
 

यह भी पढ़ें: पेरेंट्स कभी न कहें ये बात, नहीं तो आपसे दूर हो जाएगा बच्चा
 

राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी करते हुए आईएमडी ने निवासियों को खासकर बाहरी गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 96 रहा जो ‘संतोषजनक' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 और 200 के बीच ‘मध्यम', 201 और 300 के बीच ‘खराब', 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static