इस साल जाने कितने दिनों तक होगा शारदीय नवरात्र? मां इस वाहन पर सवार होकर आएंगी!

punjabkesari.in Sunday, Aug 31, 2025 - 07:08 PM (IST)

नारी डेस्क : नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की उपासना को समर्पित होता है। आइए जानते है की इस साल शारदीय नवरात्रि कितने दिनों तक होंगें। आपको बता दें कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर 2025, सोमवार से होगी और समापन 2 अक्टूबर 2025 को दशहरे के साथ होगा।

क्यों होंगे इस बार 10 दिन के नवरात्र?

आमतौर पर नवरात्र 9 दिनों तक चलते हैं, लेकिन इस बार पंचांग की गणना के अनुसार तिथियों में बदलाव हो रहा है। दरअसल, तृतीया तिथि लगातार दो दिन यानी 24 और 25 सितंबर को पड़ रही है, जिसके कारण नवरात्र का एक दिन और बढ़ जाएगा। यही वजह है कि इस बार नवरात्र कुल 10 दिनों के होंगे। इस क्रम में महानवमी की पूजा 1 अक्टूबर को (10वें दिन) की जाएगी और इसके अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को 11वें दिन विजयादशमी (दशहरा) मनाई जाएगी।

PunjabKesari

घटस्थापना और शुभ मुहूर्त

नवरात्र की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से होती है, और इस दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व है।

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ – 21 सितंबर, रात 1:24 बजे

प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 सितंबर, रात 2:55 बजे

इस दिन के खास योग

सुबह से हस्त नक्षत्र रहेगा (11:55 बजे के बाद और अधिक शुभ होगा)।

साथ ही शुक्ल योग भी रहेगा, जिसे बहुत शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

घटस्थापना के शुभ मुहूर्त

अमृत मुहूर्त : सुबह 6:19 से 7:49 बजे तक

शुभ मुहूर्त : सुबह 9:14 से 10:49 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : 11:55 से 12:43 बजे तक

मां दुर्गा का वाहन इस बार हाथी (गज वाहन)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा का वास्तविक वाहन सिंह है, लेकिन हर वर्ष उनके धरती पर आगमन का वाहन सप्ताह के दिन के आधार पर बदलता है। इस साल नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो रही है और सोमवार को नवरात्र प्रारंभ होने पर मां का वाहन हाथी (गज) माना जाता है।

गज वाहन का महत्व

1. हाथी पर मां का आगमन बहुत शुभ माना जाता है।

2. यह समृद्धि, शांति और खुशहाली का प्रतीक है।

3. धार्मिक मान्यता है कि गज वाहन पर मां का आना वर्ष को अनुकूल और फलदायी बनाता है।\

अन्य वाहनों के संकेत

मंगलवार या शनिवार को नवरात्र प्रारंभ होने पर मां घोड़े पर आती हैं, जो युद्ध, संघर्ष और बड़े बदलाव का संकेत है। गुरुवार या शुक्रवार को मां डोली पर आती हैं, जो अस्थिरता और चुनौतियों का सूचक माना जाता है और बुधवार को नवरात्र शुरू होने पर मां नौका पर आती हैं, जो आपदा से मुक्ति और जीवन में शांति का प्रतीक है।

PunjabKesari

शारदीय नवरात्र 2025 की तिथियां

22 सितंबर – प्रतिपदा

23 सितंबर – द्वितीया

24 सितंबर – तृतीया

25 सितंबर – तृतीया

26 सितंबर – चतुर्थी

27 सितंबर – पंचमी

28 सितंबर – षष्ठी

29 सितंबर – सप्तमी

30 सितंबर – अष्टमी

01 अक्टूबर – नवमी

02 अक्टूबर – दशहरा (विजयादशमी)

इस साल का शारदीय नवरात्र कई मायनों में खास है। एक तो यह 10 दिनों का है, दूसरा मां दुर्गा गज वाहन पर आ रही हैं, जो बहुत ही शुभ संकेत है। भक्तों का मानना है कि इस बार मां दुर्गा की कृपा से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और शांति का वास होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static