1,3 या 5?  कितने दिन तक घर में गणपति बप्पा को बैठाना होता है शुभ, सभी दिनों का होता है अलग महत्व

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 11:41 AM (IST)

नारी डेस्क:  आज  देश भर में धूमधाम से दस दिवसीय गणेश उत्सव का आरंभ हो गया। इस दौरान लोग अपने अपने घरों, आवासीय परिसरों और सार्वजनिक पंडालों में अपने प्रिय भगवान की स्थापना कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। गणेशोत्सव का सबसे पवित्र क्षण होता है  घर में गणपति बप्पा की स्थापना। लेकिन अक्सर लोग यह सोचते हैं कि गणेश जी की प्रतिमा कितने दिनों तक घर में रखनी चाहिए – 1 दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या 11 दिन? आइए विस्तार से समझते हैं इसके बारे में

PunjabKesari
गणपति स्थापना की परंपराएं 

सामान्य तौर पर दस दिनों तक भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित करने के बाद 11वें दिन विसर्जन किया जाता है। वहीं, डेढ़, 3, 5, 7, 11 और 21 दिन के लिए भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है।  जिन्हें पूरा व्रत, पूजन और visarjan करने का समय नहीं मिलता, वे 1 दिन के लिए गणपति बिठाते हैं। अगले दिन प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर 5 दिन के लिए गणपति बैठाए जाते हैं। धार्मिक दृष्टि से 5 अंक को शुभ और मंगलकारी माना गया है।

PunjabKesari
10 दिन के  गणपति

कुछ परिवारों में 7 दिन तक बप्पा को घर में विराजमान किया जाता है। सप्तमी तक बप्पा की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। अधिकतर लोग बप्पा को अनंत चतुर्दशी तक घर में विराजमान रखते हैं। इस दिन विशेष शोभायात्रा और भव्य विसर्जन किया जाता है।असल मायने में गणेशोत्सव का महत्व श्रद्धा और भक्ति है, न कि केवल दिनों की गिनती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static