Ganesh Chaturthi 2025 : 10 दिनों तक क्यों की जाती है बप्पा की पूजा?

punjabkesari.in Tuesday, Aug 26, 2025 - 05:50 PM (IST)

नारी डेस्क : पूरे देश में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है और श्रद्धालु इसे बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाते हैं। बता दे की द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है और मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक है।

गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती हैं

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को पूरे देश में गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में विशेष रूप से माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महर्षि वेद व्यास के कहने पर गणेश जी ने इस दिन महाभारत के लेखन का कार्य शुरू किया था। कहा जाता है कि महर्षि वेद व्यास ने गणेश जी को महाभारत सुनाई और गणेश जी ने अपनी कलम से इसे लिपिबद्ध किया। इस लेखन कार्य में 10 दिन लगे, और गणेश जी लगातार एक ही मुद्रा में बैठे रहने के कारण उनके शरीर पर धूल-मिट्टी की चादर चढ़ गई। इसी कारण 10वें दिन गणेश जी ने नदी में स्नान किया, जिसे अनंत चतुर्दशी के रूप में जाना जाता है।

PunjabKesari

गणेश चतुर्थी का धार्मिक महत्व

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है और किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत में उन्हें प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी का दिन विशेष रूप से गणेश जी की स्तुति और पूजा के लिए मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि जिन लोगों के काम अधूरे रह जाते हैं या व्यवसाय में तरक्की नहीं हो पाती, उन्हें इस दिन गणेश जी की प्रतिमा घर में स्थापित करके 10 दिनों तक पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शुभ संकेत और पूजा का तरीका

गणेश चतुर्थी पर घर या पूजा स्थान पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और उसके सामने फूल, दूर्वा और मोदक अर्पित करें। नियमित रूप से भजन-कीर्तन और मंत्र जाप करें। 10 दिनों तक पूजा-अर्चना करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन नदी, तालाब या समुद्र में करें।

PunjabKesari

अन्य शहरों में गणेश चतुर्थी मुहूर्त 2025

नई दिल्ली: सुबह 11:05 से दोपहर 01:40 बजे तक

पुणे: सुबह 11:21 से दोपहर 01:51 बजे तक

हैदराबाद: सुबह 11:02 से दोपहर 01:33 बजे तक

चेन्नई: सुबह 10:56 से दोपहर 01:25 बजे तक

जयपुर: सुबह 11:11 से दोपहर 01:45 बजे तक

मुंबई: सुबह 11:24 से दोपहर 01:55 बजे तक

गुड़गांव: सुबह 11:06 से दोपहर 01:40 बजे तक

चंडीगढ़: सुबह 11:07 से दोपहर 01:42 बजे तक

कोलकाता: सुबह 10:22 से दोपहर 12:54 बजे तक

बेंगलुरु: सुबह 11:07 से दोपहर 01:36 बजे तक

अहमदाबाद: सुबह 11:25 से दोपहर 01:57 बजे तक

नोएडा: सुबह 11:05 से दोपहर 01:39 बजे तक

PunjabKesari

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के प्रति भक्ति, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और बुद्धि की प्राप्ति का संदेश देता है। पूजा और उत्सव से व्यक्ति न केवल आध्यात्मिक लाभ पाता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static