बिना ब्रश किए सुबह पानी पीना सही है या गलत, जानिए

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 09:41 PM (IST)

शरीर को बीमारियों से बचाने और हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पीना जरूरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी के दिन में आपको 10 से 12 गिलास वहीं सर्दी के मौसम में 6 से 8 गिलास पानी जरूर पानी चाहिए लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन शरीर में कुछ समस्याएं भी पैदा कर सकता है जैसे ज्यादा पानी पीने से किडनी पर प्रैशर बढ़ता है इसलिए उचित मात्रा में पानी का सेवन करना जरूरी है। वहीं बहुत से लोग सुबह ब्रश करने से पहले भी पानी पीते हैं लेकिन क्या यह सेहत के लिए सही हैं तो चलिए जानते हैं इसकी के बारे में...

ब्रश से पहले पिया पानी शरीर के लिए फायदेमंद

जी हां ब्रश से पहले पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शरीर को एक नहीं कई तरह के फायदे देता है जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

PunjabKesari

 डाइजेशन बेहतर होगा

ब्रश करने से पहले अगर आप बांसी मुंह पानी पीएंगे तो आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी। नतीजा आप जो भी खाएंगे आपको आसानी से पच जाएगा। इससे आपके शरीर में जमी गंदगी बाहर निकलेगी। पेट में गंदगी जमा होने से ही बॉडी में आलस आने लगता है, पिंपल्स, होने, पेट संबंधी दिक्कतें रहने और अपच की समस्या होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट पानी पीएंगे तो आपको यह समस्या नहीं होगी। 

PunjabKesari

 रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ेगी

खाली पेट पानी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी। यदि आपको बहुत ही जल्दी सर्दी, जुकाम होता है तो सुबह पानी का सेवन जरुर करें। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और शरीर एकदम तंदरुस्त रहेगा। सुबह खाली पेट या ब‍िना ब्रश क‍िए बगैर पानी का सेवन करने से स्‍क‍िन और बाल भी अच्‍छे रहते हैं।

PunjabKesari

 हाई बीपी और हाई शुगर से रहेगा बचाव 

अगर आप ब्रश से पहले पानी पीएंगे तो हाई ब्लड प्रैशर और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसी के साथ आप मोटापे जैसी समस्या से भी बचे रह सकते हैं। 

PunjabKesari

मुंह की बदबू से भी मिलेगा छुटकारा 

मुंह से बदबू आने का कारण है ड्राय माउथ। ड्राय माउथ के कारण आपके मुंह से बदबू आती है। यह समस्या तब होती है जब आपके मुंह में अत्यधिक सलाइवा नहीं बन पाता। मुंह के बैक्टिरिया को खत्म करने के लिए सलाइवा जरुरी होता है। जब आप रात को सोते हैं तो सलाइवा का कम लैवल आपके मुंह के बैक्टिरिया का स्तर बढ़ा देता है। जिसके कारण आपके मुंह से दुर्गंध आती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सुबह ब्रश करने पहले पानी पी सकते हैं। 

PunjabKesari

सुबह रखें शरीर को हाइड्रेट 

सोते समय आपका शरीर पानी को सोख लेता है। जिसके कारण आपको रात में प्यास भी लगती है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आपको सुबह पानी जरुर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 

बैकटीरिया होंगे दूर 

रात को सोते समय आपके मुंह में जर्म्स और बैकटीरिया बढ़ जाते हैं। यदि आप सुबह उठते ही ब्रश करने से पहले पानी पी लेंगे तो आपका मुंह जर्म से मुक्त हो जाएगा। उसके बाद ब्रश करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

ब्रश करने के बाद कब पिएं पानी 

आपको ब्रश करने के 15-20 मिनट के बाद ही किसी भी चीज का सेवन करना चाहिए। आप ब्रश करने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ब्रश करने के बाद पानी-पीने से आपके ब्रश के फायदे भी कम हो जाते हैं और इससे आपकी टूथपेस्ट के गुण भी कम हो जाते हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static