15 August: ऐसे बनाएं Tricolor Barfi

punjabkesari.in Thursday, Aug 12, 2021 - 09:53 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आजादी की खुशी में मुंह मीठा करना तो बनता है। ऐसे में आप अपने परिवार व मेहमानों के लिए तिरंगा बर्फी बना सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री

मावा (खोया)- 500 ग्राम
शक्कर- 250 ग्राम
घी- 100 ग्राम
सूखे मेवे- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
नारियल भूरा- 2 बड़े चम्मच
केसर- 2 चुटकी
खाने वाला हरा रंग- 2-3 बूंदें
केसरिया रंग- 2-3 बूंदें
चाँदी वर्क की पत्ती- 23

गार्निश के लिए 

केसर, नारियल बूरा और सूखे मेवे

PunjabKesari

विधि

. पैन में घी गर्म करके सूखे मेवे भून लें।
. उसी पैन में हल्का भूरा होने तक मावा भूनें।
. फिर इसमें शक्कर मिलाकर घुलने दें।
. तैयार मावा को 3 हिस्सों में बांटे।
. मावे के एक हिस्से में हरा रंग, दूसरा बिना रंग और तीसरा में केसरिया रंग और केसर मिलाएं।
. प्लेट को घी से ग्रीस करके उसपर हरे रंग के मावे की परत बिछाएं।
. फिर सफेद और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत रखें।
. ऊपर से सूखे मेवे डालकर ठंडा करें।
. फिर चाँदी का वर्क लगाकर मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static