पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये Foods, पेट की हर समस्या होगी दूर

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 06:26 PM (IST)

पाचन तंत्र कमजोर होना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। जैसे कि गैस, कब्ज या अपच, मतली, सीने में जलन या पेट का खराब होना। दरअसल पेट की कई समस्याएं आपकी कुछ गलतियों का परिणाम हो सकती है। अगर आपका भी पाचन तंत्र कमजोर है तो अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स शामिल करें जिनसे की आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सके। तो चलिए जानते है उके बारे में।

पपीता

कहते है पपीते में फाइबर, कैरोटीन, विटामिन सी, ई, ए और कई मिनिरल्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। हेवी डाइट को आसानी से पचाने की क्षमता पपीते की खासियत है जो इसे अन्य फलों से अलग दर्जा प्रदान करती है।

PunjabKesari

 

दही

दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। दही की वजह से पेट का फूलना, कब्ज व अन्य समस्याएं हमसे दूर रहती हैं। लेकिन दही का खाने का भी एक सही समय होना चाहिए।अगर आप दोपहर के खाने में दही खाते है तो यह आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

PunjabKesari

सेब

रोजाना सेब के सेवन से आपको डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि सेब हमारे पाचन तंत्र को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करता है। एक्सपर्ट का कहना है कि रोज सेब के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते है। जैसे कि कुछ लोगों को कब्ज की समस्या बहुत होती है सेब के सेवन से इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

PunjabKesari

चुकंदर

चुकंदर फाइबर, पोटैशियम और मैग्नीशियम का एक बहुत अच्छा स्रोत है। ये एक हेल्दी पाचन क्रिया को रिस्टोर करने में सहायक माना जाता है। कब्ज जैसी समस्याओं का इलाज करने के लिए इन्हें सलाद के रूप में कच्चा खाएं। एक कप चुकंदर में 3.4 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर आपके बड़ी आंत में पाचन के लिए सहायक होता है जो आपके पाचन में सुधार करता है।

PunjabKesari

अदरक

अक्सर कई लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। इसे दूर करने के लिए रोजाना सुबह अदरक के टुकडे़ या फिर अदरक के पानी का सेवन करें। आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kirti

Recommended News

Related News

static