घर से आज ही निकाल दो कटिंग बोर्ड और ये प्लग, ये बीमारियों को नहीं होने देते ठीक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 10:55 AM (IST)

नारी डेस्क: कई बार लाख कोशिशों के बावजूद इंसान ठीक नहीं हो पाता, क्योंकि इसकी वजह नहीं जान पाते हैं। हम में से बुहत लोग इस बात से अनजान हैं  कि घर में रखी चीज़ें मेटाबोलिक सेहत में उससे कहीं ज़्यादा अहम भूमिका निभाती हैं। हाल ही में डॉक्टर ने उन चीजों के बारे में बताया जिन्हें अपने घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि उनसे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वे इस प्रकार हैं।
 

यह भी पढ़ें: बेटी के दूसरे जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट
 

मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स

घर में मीठे सॉफ्ट ड्रिंक्स न रखने के पीछे मकसद यह है कि ऐसे ड्रिंक्स पीने की आदत न बने, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि  महिलाओं पर की गई एक बड़ी स्टडी में पाया गया कि रोज़ाना एक अतिरिक्त मीठा ड्रिंक पीने से कम उम्र में कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा 16 प्रतिशत बढ़ जाता है। वहीं, दिन में दो या उससे ज़्यादा ड्रिंक्स पीने से यह खतरा दोगुने से भी ज़्यादा हो जाता है।"


प्रोसेस्ड मीट

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया कि हालांकि मीट कई मैक्रो और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन बेकन, हॉट डॉग, सॉसेज और डेली मीट जैसे प्रोसेस्ड मीट ऐसे नहीं हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) इन्हें ग्रुप 1 कार्सिनोजेन (कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ) की श्रेणी में रखता है, ठीक उसी श्रेणी में जिसमें सिगरेट आती है। यह आम बात है कि तंबाकू के उत्पाद सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं, और इन्हें घर से दूर रखने के बारे में ज़्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।


खरोंच वाला नॉन-स्टिक कुकवेयर

हालांकि किचन में नॉन-स्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन बहुत कम लोग ही खरोंच वाले नॉन-स्टिक कुकवेयर के इस्तेमाल से होने वाले असली ख़तरे के बारे में जानते हैं। डॉक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा- "नॉन-स्टिक कोटिंग में एक छोटी सी खरोंच से भी हज़ारों माइक्रो- और नैनोप्लास्टिक कण निकल सकते हैं।" जैसे ही ऐसे कुकवेयर की कोटिंग उखड़ने लगे, उन्हें बदल देना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें: कनाडा में पंजाबी सिंगर एमी विर्क की गाड़ी पर फायरिंग, शो से लौट रहे थे सिंगर


एयर फ्रेशनर प्लग-इन

डॉक्टर ने चेतावनी दी कि प्लग-इन एयर फ्रेशनर कमरे की हवा को साफ़ नहीं करते, वे बस हवा में खुशबू वाले केमिकल मिलाते हैं। इनमें से कुछ केमिकल घर के अंदर मौजूद ओज़ोन के साथ मिलकर फॉर्मेल्डिहाइड जैसे प्रदूषक बना सकते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने चेतावनी दी कि प्लास्टिक कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए, क्योंकि चाकू के हर कट से प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण खाने में मिल सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static