सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं खाएं ये 5 फूड्स, नहीं होगी कोई परेशानी

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 12:29 PM (IST)

मौसम के बदलने से सेहत का कुछ खास ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जिससे इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिले। ताकि बच्चे का सही तरीके से विकास हो सके। नहीं तो मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से मां के साथ बच्चे की सेहत को भी नुकसान हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनका सेवन करने से मां और बच्चे दोनों की सेहत को फायदा मिलेगा। 

सूखे मेवे

सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से बच्चे के शारीरिक व मानसिक विकास में मदद मिलती है। खासतौर पर रातभर भिगोएं बादाम को सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा इन्हें खीर, हलवा, दूध आदि में मिलाकर कर भी खाया जा सकता है। 

PunjabKesari

विटामिन-सी

गर्भावस्था में थकान, कमजोरी से बचने व इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए विटामिन-सी की आवश्यकता होती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए महिलाओं को नींबू, आंवला, संतरा, ब्रोकली आदि चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आप आंवले का मुरब्बा खा सकती है। 

पानी

अक्सर ठंड के कारण लोग सर्दियों में पानी कम पीते हैं। मगर शरीर में पानी की कमी बीमारियों को न्योता देने का काम करती है। खासतौर पर गर्भावस्था में मां और बच्चे की सेहत को बरकरार रखने के लिए पानी का सेवन करना बहुत जरूरी है। ठंड से बचने के लिए आप चाहें तो गुनगुने पानी का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा ग्रीन-टी व हर्बल-टी का सेवन करना भी फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

डेयरी प्रोडक्ट्स

इस दौरान महिलाओं को कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें दूध, दही, पनीर आदि कैल्शियम से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट्स का भारी मात्रा में सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही मां और बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं।

सब्जियां व दालें

हरी-पत्तेदार व दालों सब्जियों में भारी मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, आयरन व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। इसलिए गर्भावस्था में इसका सेवन जरूर करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static