झड़ते बालों से हैं परेशान तो घर का सीरम बनाकर लगाएं

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2020 - 02:14 PM (IST)

लोगों में बालों से जुड़ी समस्या आम देखने को मिलती है। इसके पीछे का मुख्य कारण धूल-मिट्टी, तनाव, सही आहार न लेना आदि माना जाता है। बहुत-सी लड़कियों इससे बचने के लिए हेयर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती है। इससे बाल कुछ समय तक ही सुंदर लगते हैं। अक्सर देखा जाता है कि बालों पर ड्रायर, स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने से पहले लड़कियां हेयर सीरम लगाती हैं। इससे  डैमेज हुए बाल मजबूत और शाइनी बन जाते हैं। वैसे तो बाजारों में कई ब्रेंड के हेयर सीरम मौजूद है लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर नैचुरल तरीके से भी बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको नैचुरल हेयर सीरम बनाने और लगाने का तरीका बताएंगे। 

PunjabKesari

हेयर सीरम बनाने की सामग्री 

- जोजोबा ऑयल

- एवोकाडो ऑयल

- अंगूर का तेल

- आर्गन ऑयल

कैसे बनाएं हेयर सीरम

हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच की बोतल में 2 चम्मच अंगूर का तेल, 1 चम्मच एवोकाडो ऑयल, 1 चम्मच आर्गन ऑयल व 1 चम्मच जोजोबा ऑयल डालें। अब बोतल को बंद करके अच्छे से हिलाएं। आपका नैचूरल हेयर सीरम तैयार है। बालों पर जब भी इस सीरम का इस्तेमाल करना हो तो सबसे पहले बोतल को हिलाएं जरूर। 

PunjabKesari

कैसे लगाएं हेयर सीरम

पहले शैम्पू और कंडिशनर से बालों को अच्छे से धो लें। उसके बाद हल्के गीले बालों पर हेयर सीरम की 4-5 ड्रॉप्स लेकर बालों की लंबाई में लगाएं। इस बात का ध्यान जरूर रखें के हेयर सीरम को स्कैल्प पर मत लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों पर कंघी करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static