प्राइवेट पार्ट के कालेपन से ना हो परेशान, ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे बड़े काम

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:49 PM (IST)

नारी डेस्क: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां कई तरीके अजमाती है। मगर बात जब प्राइवेट पार्ट के कालेपन की आती है तो लड़कियां इसके बारे में बात करने से भी शर्माती हैं। चेहरे के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों की सफाई और ध्यान रखना भी आपका ही फर्ज है क्योंकि इससे न सिर्फ आपकी सुदंरता बढ़ती है ब्लकि यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है। प्राइवेट पार्ट पर पसीना आने, अच्छे से सफाई ना करने और किसी क्रीम या परफ्यूम का इस्तेमाल करने से त्वचा काली हो जाती है। ऐसे में इस कालेपन को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताएंगे, जिससे बिकनी लाइन का कालापन मिनटों में दूर हो जाएगा।

एलोवेरा जेल से मसाज

एलोवेरा जेल से प्राइवेट पार्ट पर मसाज करें और इसे 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके पानी से इसे साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से कुछ समय में ही बिकनी लाइन का कालापन दूर हो जाएगा।

इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां

शहतूत का तेल

शहतूत के तेल को नारियल तेल में मिक्स करें। इसके बाद नहाने से 20 मिनट पहले इस मिक्चर से प्राइवेट पार्ट की मसाज करें और फिर शॉवर लें। इस पक्के नुस्खे से बिकनी लाइन का कालापन कुछ समय में ही दूर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पार्लर से ज्यादा मिलेगा Glow, होममेड फुल बॉडी पैक

सोया मिल्क और बेकिंग सोडा

बिकनी लाइन का कालापन दूर करने के लिए आप इस नैचुरल स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए सोया मिल्क और बेकिंग सोडा को अच्छी तरह मिक्स करके प्राइवेट पार्ट पर स्क्रब करें। इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें।

PunjabKesari

पपीता का पैक

पपीते में नींबू का रस मिक्स करके इसे प्राइवेट पर 15 मिनट तक अप्लाई करें। इसके बाद पानी से इसे साफ कर लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल भी बिकनी लाइन के कालेपन को गायब कर देगा।

 मुलेठी पाउडर

मुलेठी पाउडर में हल्का-सा रोज वॉटर मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे प्राइवेट पार्ट पर अप्लाई करें और फिर पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके प्राइवेट पार्ट का कालापन दूर हो जाएगा।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static