बाल धोने में की ये गलती तो तेजी से झड़ने लगेंगे बाल!

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 12:08 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल बाल झड़ना एक आम समस्या बन गई है। लोग महंगे शैंपू, तेल और हेयर मास्क का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता। इसकी एक बड़ी वजह है। बाल धोने का गलत तरीका। अगर आप हेयर वॉश सही तरीके से नहीं करते, तो बाल कमजोर, रूखे और बेजान हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सही हेयर वॉश रूटीन अपनाएं, जिससे बाल मजबूत, मुलायम और हेल्दी बन सकें।

क्यों जरूरी है सही तरीके से बाल धोना?

बाल धोना सिर्फ सफाई का काम नहीं है, बल्कि यह हेयर केयर का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है। गलत तरीके से बाल धोने पर स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है, जिससे डैंड्रफ, ड्राइनेस और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

बाल धोने का सही तरीका (Hair Wash Tips)

धोने से पहले लगाएं तेल: बाल धोने से पहले हल्का तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की ड्राइनेस कम होती है। साथ ही, बाल धोते समय टूटते भी कम हैं।
बालों को सुलझाकर ही धोएं: कई लोग सीधे उलझे बाल धोने लगते हैं, जिससे बाल ज्यादा टूटते हैं। हमेशा बाल धोने से पहले कंघी करके उन्हें सुलझा लें।
शैंपू की सही मात्रा का इस्तेमाल करें: बहुत ज्यादा शैंपू बालों के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है, जबकि कम शैंपू से बाल साफ नहीं होते। इसलिए एक सिक्के के आकार जितना शैंपू ही पर्याप्त होता है।
स्कैल्प को धीरे-धीरे मसाज करें: शैंपू लगाते समय स्कैल्प को जोर से रगड़ने या खरोंचने से बचें। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हल्के हाथों से मसाज करना ही सही तरीका है।
कंडीशनर का सही इस्तेमाल करें: कंडीशनर को कभी भी बालों की जड़ों में न लगाएं। इसे केवल बालों के सिरों पर लगाएं और 4–5 मिनट बाद धो लें। इससे बाल मुलायम और स्मूद बनते हैं।
पानी का सही तापमान चुनें: बहुत गर्म पानी बालों की नमी छीन लेता है और उन्हें रूखा बना देता है। हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही बाल धोना चाहिए।

इन गलतियों से जरूर बचें

रोजाना बाल धोना
गीले बालों में कंघी करना
बार-बार शैंपू बदलना
गंदे तौलिये से बाल सुखाना।

बालों को हेल्दी रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा जरूरी है सही आदतें अपनाना। अगर आप बाल धोने का सही तरीका अपना लेते हैं, तो हेयर फॉल कम होगा और बाल नेचुरली मजबूत और चमकदार बनेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static