दीवार पर तस्वीरें सजाने का सही तरीका क्या है?  अंबानी हाउस से मिलेगा आइडिया

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 02:24 PM (IST)

नारी डेस्क:  घर की दीवारों को तस्वीरों से सजाना सिर्फ यादों को संजोने का तरीका नहीं, बल्कि घर की खूबसूरती और स्टाइल बढ़ाने का भी बेहतरीन विकल्प है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सजावट करने या बिना सोच-समझ के तस्वीरें लगाने से दीवार अव्यवस्थित और कम क्लासी दिख सकती है। इसलिए सही तरीका और डिजाइन अपनाना बेहद जरूरी है।

सही जगह का चुनाव करें

तस्वीरें सजाने के लिए सबसे पहले सही जगह चुनना जरूरी है। घर की दीवारों में पढ़ने का कोना, गलियारा या एंट्री गेट की दीवार सबसे बेहतरीन रहती हैं। ऐसी जगह आपकी यादें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि कहानी की तरह बयां करती हैं। सही जगह का चुनाव करके आप दीवार को कमरे का आकर्षक हिस्सा बना सकते हैं।

PunjabKesari

लेटेस्ट और ट्रेडिशनल डिजाइन का बैलेंस

बेहतरीन लुक पाने के लिए मॉडर्न और ट्रेडिशनल डिजाइन में बैलेंस बनाना जरूरी है। उदाहरण के लिए, अगर घर का फर्नीचर मॉडर्न है तो आप सुनहरे या पारंपरिक फ्रेम्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न केवल हेरिटेज टच देता है, बल्कि टाइमलेस ब्यूटी भी जोड़ता है। बिना ज्यादा सजावट के भी फ्रेम्स बेहद खूबसूरत लग सकते हैं।

रोशनी का ध्यान रखें

दीवार पर तस्वीरें लगाते समय लाइटिंग पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। प्राकृतिक रोशनी वाले कोनों या हल्की लाइट के पास तस्वीरें लगाने से उनका कलर और डिटेल्स निखर कर सामने आते हैं। सही लाइटिंग दीवार को आकर्षक बनाती है, तस्वीरों की खूबसूरती को बढ़ाती है और आंखों को चुभती नहीं। जैसे शाहरुख खान के दिल्ली वाले घर में तस्वीरों को रोशनी के हिसाब से सजाया गया है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: अशनूर कौर का आलीशान घर: कांच की छत, बड़ा झूमर और शानदार बालकनी, देखें अंदर की तस्वीरें

लिमिट का ध्यान रखें

अक्सर लोग तस्वीरें सजाते समय सीमा का ध्यान नहीं रखते, जिससे दीवार अव्यवस्थित दिखने लगती है। पूरी दीवार को भरने की बजाय एक सुसंगठित पैटर्न में तस्वीरें लगाएं। इससे दीवार हाइलाइट होती है और कमरे का लुक साफ-सुथरा, स्टाइलिश और सुकून भरा बनता है।

यादों का सिलेक्शन करें

तस्वीरें सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं, बल्कि खास और दिल से जुड़ी यादों का प्रतिनिधित्व करती हैं। शादी के पल, परिवार या बुजुर्गों की यादें, ट्रिप की खास मूवमेंट ऐसी तस्वीरें दीवार पर लगाएं। ये न केवल घर को खूबसूरत दिखाती हैं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए अनमोल यादें भी बनती हैं। उदाहरण के लिए, बिड़ला खानदान की हवेली में आज भी 100 साल पुरानी तस्वीरें संजोई हुई हैं।

PunjabKesari

खास जगहों पर फोटो फ्रेम सजाएं

दीवारों के अलावा आप टेबल, शेल्फ या लिविंग रूम में स्पेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अंबानी हाउस, एंटीलिया में भी टेबल पर फोटो फ्रेम्स से यादों को खूबसूरती से सजाया गया है। अगर आपके घर में लिविंग रूम में पर्याप्त जगह है, तो वहां कुछ खास और सुंदर फोटो फ्रेम रखकर आकर्षक लुक दिया जा सकता है।

दीवार पर तस्वीरें सजाने का सही तरीका अपनाकर आप अपने घर को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और यादों से भरा बना सकते हैं। सही जगह, बैलेंस्ड डिज़ाइन, सही लाइटिंग, लिमिट का ध्यान और खास यादों का चयन इन 5 टिप्स को अपनाकर आपकी दीवार हमेशा स्टाइलिश और क्लासी दिखेगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static