Cholesterol बढ़ने पर Body देती ये चेतावनी, इन संकेतों को इग्नोर ना करें तो अच्छा

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 07:45 PM (IST)

नारी डेस्कः कोलेस्ट्रॉल की समस्या आए दिन आम ही सुनने को मिल रही है। जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता तो पहले कोई खास लक्षण नजर नहीं आते लेकिन फिर भी छोटे-छोटे संकेत जरूर दिखते हैं। असल समस्या तब शुरू होती है जब लंबे समय तक LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहने से धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर धीरे-धीरे प्लाक जमा होने लगता है। इससे धमनियां संकरी और कठोर होने लगती हैं, जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों तक रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। यही स्थिति आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकती है।

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या होता है?

1. शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखते

हाई कोलेस्ट्रॉल की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि इसका पता अक्सर लक्षणों से नहीं चलता। व्यक्ति को दर्द, कमजोरी या कोई खास बदलाव महसूस नहीं होता, लेकिन रक्त में LDL का स्तर बढ़ा हुआ हो सकता है।

2. धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है

जब LDL कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक ज्यादा रहता है, तो यह धमनियों की दीवारों में जमा होकर फैटी प्लाक बना सकता है। धीरे-धीरे इससे धमनियां संकरी और कम लचीली हो सकती हैं। इसे Atherosclerosis
कहा जाता है।
PunjabKesari

3. शरीर के अंगों तक रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है

जैसे-जैसे प्लाक बढ़ता है, रक्त का रास्ता संकरा हो सकता है। इससे हृदय, दिमाग और शरीर के दूसरे हिस्सों तक पर्याप्त रक्त पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

4. दिल पर असर पड़ सकता है

अगर प्लाक हृदय की धमनियों में जमा हो जाए तो सीने में दबाव या दर्द, सांस फूलना और मेहनत करने पर जल्दी थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्थिति में प्लाक फटकर खून का थक्का बना सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

5. दिमाग की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होने पर स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है

अगर धमनियों में रुकावट या रक्त का थक्का दिमाग तक रक्त पहुंचने में बाधा डालता है, तो स्ट्रोक हो सकता है। इसके संकेतों में अचानक चेहरे का एक हिस्सा झुकना, हाथ-पैर में कमजोरी या बोलने में परेशानी शामिल हो सकती है।

6. पैरों में भी असर दिखाई दे सकता है

पैरों की धमनियों में प्लाक जमा होने पर चलने या व्यायाम करने के दौरान पिंडलियों या पैरों में दर्द या ऐंठन हो सकती है, जो आराम करने पर कम हो जाती है। इसे Peripheral Artery Disease से जोड़ा जाता है।

7. बहुत ज्यादा या आनुवंशिक हाई कोलेस्ट्रॉल में त्वचा पर निशान दिख सकते हैं

कुछ लोगों, खासकर Familial Hypercholesterolemia में, कोलेस्ट्रॉल जमा होने के कारण त्वचा के नीचे या टेंडन के आसपास पीले रंग की फैटी गांठें (Xanthomas) दिखाई दे सकती हैं। आंखों की पलकों के आसपास पीले जमाव (Xanthelasma) भी हो सकते हैं। हालांकि ये निशान हर हाई कोलेस्ट्रॉल वाले व्यक्ति में नहीं होते।

तो क्या आंखों, पैरों या त्वचा में बदलाव कोलेस्ट्रॉल की पहली निशानी हैं?

जरूरी नहीं कि सभी में यही लक्षण दिखाई दें। ये बदलाव कुछ लोगों में दिखाई दे सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई बाहरी लक्षण नहीं होता इसलिए केवल शरीर के संकेतों का इंतजार करना सही तरीका नहीं है। सबसे भरोसेमंद तरीका है Lipid Profile Blood Test, जिसमें आमतौर पर LDL, HDL, Triglycerides और Total Cholesterol की जांच की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static