6 फरवरी 2026 का राशिफल, मेष से लेकर मीन तक जानें कैसे रहेगा दिन
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 07:10 PM (IST)
नारी डेस्क : 6 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और खुशखबरी लेकर आ रहा है, जबकि कुछ राशियों को सावधानी और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का डिटेल राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और अधिकारी आप पर भरोसा जताएंगे।
कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल फल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)
आर्थिक दृष्टि से दिन मजबूत रहेगा। व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में चल रही खटास दूर होगी। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: सफेद, क्रीम
उपाय: छोटी कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अनावश्यक शौक-मौज से दूरी बनाएं। वाद-विवाद से बचें और शांत रहकर फैसले लें। मेहनत से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें।
यें भी पढ़ें : डायबिटीज वालों के लिए चमत्कारी पत्ता, जितना खाओ उतना कंट्रोल में रहेगी शुगर
कर्क राशि (Cancer)
दिन सामान्य रहेगा। भूमि या संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।
सिंह राशि (Leo)
ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्तता रहेगी। विवाह से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: उगते सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या राशि (Virgo)
नए कामों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को आलस्य छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग: गहरा हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, लेकिन बातचीत से समाधान संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: लक्ष्मी जी की आरती करें और सुगंध का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन शानदार रहेगा। व्यापार में नए आइडिया सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं।
भाग्यशाली अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
उपाय: जरूरतमंदों को गुड़ और चना दान करें।
यें भी पढ़ें : अफगानिस्तान की लड़कियों की मां बनने की उम्र कितनी है? फर्टिलिटी रेट जानकर रह जाएंगे हैरान
धनु राशि (Sagittarius)
मिश्रित फल देने वाला दिन रहेगा। जल्दबाजी से बचें। प्रॉपर्टी डील अटक सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि (Capricorn)
आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
शुभ रंग: काला, आसमानी
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)
दिन खास रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
मीन राशि (Pisces)
समस्याओं से राहत मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। विवाह या करियर से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग: हल्का पीला
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या केले के पेड़ की पूजा करें।

