कई बीमारियों की जड़ है कब्ज, पेट की परेशानियों का देसी हल
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 04:56 PM (IST)

पेट का साफ न होना यानि कब्ज। कहने को तो ये साधारण-सी समस्या है लेकिन अक्सर कब्ज रहने से बवासीर, एसीडीटी जैसी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं इसके कारण वजन बढ़ना, पिंपल्स, रिंकल्स, डार्क सर्कल्स की समस्या भी हो सकती है। आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे, जिससे कब्ज दूर और पेट साफ होगा।
अधिक पानी पीएं
दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास गुनगुना पानी पीएं। अगर आप वजन कम चाहते हैं तो तेज गर्म पानी भी पी सकते हैं।
सलाद खाएं
खीरा, टमाटर, प्याज का सलाद अधिक खाएं। इससे पेट साफ करने में मदद करेगा।
पपीता
रोजाना कम से कम 250 ग्राम पपीता जरूर खाएं। इसके अलावा पका हुआ खरबूजा और तरबूज पेट को साफ करने में मदद करता है। वैसे भी फल खाने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता।
भोजन के बाद करें ये काम
भोजन के बाद चुटकीभर अजवाइन खाएं और कम से कम आधे घंटे बाद गुनगुना पानी पीएं। इससे भी पेट साफ रहेगा।
मुनक्का
मुनक्का इस समस्या के लिए रामबाण है।हर रोज 6-7 मुन्नका दूध में उबाल कर पीने से कब्ज दूर हो जाती है।
आंवला पाउडर
कब्ज से राहत पाने के लिए रात को थोड़े से गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ आंवले का चूर्ण खाने से कब्ज की बीमारी दूर होती है। आंवला का चूर्ण कब्ज को जड़ से मिटा देता है।
इन बातों का रखें ध्यान
. भोजन में फाइबर युक्त सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें।
. बाहरी जंक फूड्स व अनहैल्दी चीजों से परहेज रखें।
. सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले भोजन करें।
. भोजन के बाद 10 मिनट सैर जरूर करें।
. खाना खाने के बाद चाय या कॉफी का सेवन न करें।
. भोजन के एक घंटे तक कोई फल न खाएं।
. भोजन समय से करें, अधिक देर तक खाली पेट न रहें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

फडणवीस और शिंदे तय करेंगे आगे की रणनीति : महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख