पीरियड्स की डेट को आगे-पीछे करने में काम आएंगे ये घरेलू नुस्खें

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 02:06 PM (IST)

पंजाब केसरी (पेरेंटिंग): मासिक धर्म यानि पीरियड्स की समस्या, जिससे हर लड़की को गुजरना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान लकड़ी के मूड में बहुत से परिवर्तन आते है, जैसे चिडटिड़ापन, तनाव। पीरियड्स का दर्द काफी पीड़ादायक होता है, जिससे सहना काफी मुश्किल भरा काम है। दिक्कत तब आती है, जब किसी पार्टी या शादी में जाना हो और पीरियड्स उसी दिन आ जाएं। इस स्थिति में पार्टी या फंक्शन में जाने का भी मूड नहीं रहता है। ऐसे में पीरियड्स की डेट को पीछे करने की जरूरत होती है लेकिन पीरियड्स को आगे-पीछे करने के दौरान महिलाओं को डर लगा रहता है कि आगे चलकर उन्हे किसी अंदरूनी समस्या का सामना न करना पड़े। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर आज हम आपको कुछ प्राकृति तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पीरियड्स की डेट को आगे-पीछे कर सकती है। 

 

1. चने की दाल

अगर आप पीरियड्स की डेट को आगे करना चाहती है तो चने की दाल को फ्राई करके उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर सूप की तरह पीएं। इसका सेवन पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले करें। याद रखें की इस सूप को खाली पेट लें।

 

2. सिरका 

अगर आप अपने पीरियड्स को समय से पहले लाना चाहती है तो एक गिलास पानी में 3-4 चम्मच सिरके की मिला लें। दिन में 2 बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से पीरियड्स की डेट पहले आ जाएगी। 

 

3. अजवाइन की पत्ती 

अजवाइन की पत्तियों से पेट से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं दूर करती है। पीरियड्स की डेट को आगे करने के लिए अजवाइन की पत्तियों को पानी में उबाल लें। फिर इस गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं।

 

3. नींबू 

पीरियड्स की तारीख को पहले करने में नींबू काफी ममदगार साबित होता है। दिन में 3-4 बार नींबू का रस पानी में डालकर पीएं लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन करने से पेट में ज्यादा दर्द हो सकता है। 

 

4.  जिलेटिन 

जिलेटिन भी पीरियड्स को डिले करने में मदद करता है। 2 बड़े चम्मच जिलेटिन को हल्के गर्म पानी के साथ अच्छी तरह से मिलाकर पीएं। दिन में इसे 2-3 बार पीने से पीरियड्स देरी सा आएंगे।

 

5. रसभरी की पत्तियां

रसभरी को पत्तों के सूखाकर इसकी चाय बनाकप पीएं।  दिन में 2-4 बार इसका इस्तेमाल करें। इसका सेवन करने से पीरियड्स डिले हो जाते है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static