किचन में मचा रखा है Cockroaches ने आतंक तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

punjabkesari.in Thursday, Nov 17, 2022 - 03:34 PM (IST)

किचन की साफ-सफाई यदि अच्छे से न की जाए तो कॉकरोच आने लगते हैं। यह किचन के कोनों में जाकर बैठ जाते हैं। कॉकरोच न सिर्फ किचन में गंदगी फैलाते हैं बल्कि अपने साथ कई तरह की बीमारियां और जर्म्स भी लेकर आते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं कई तरह के कैमिकल प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह कैमिकल छोटे बच्चों और घर में रहने वाले पेट्स के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं। आप किचन में से कॉकरोच भगाने के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पिसी हुई कॉफी आएगी काम 

आप पिसी हुई कॉफी की मदद से किचन में मौजूद कॉकरोचों से राहत पा सकते हैं। दरदरी पिसी हुई कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन किचन कॉकरोच कम कर सकते हैं। कॉफी को पीस लें। पीसी हुई कॉफी आप छोटे-छोटे कपड़ों में लपेटकर पोटलियां बना लें। इन पोटलियों को किचन के कोनों में रख दें। इनसे भी किचन के कॉकरोच आसानी से भाग जाएंगे। 

PunjabKesari

नीम

किचन में मौजूद कॉकरोच से रहात पाने के लिए आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉटन का थोड़ा सा पीस लें। इसको नीम के तेल में भिगोएं। भिगोए हुए कॉटन को आप कॉकरोचेज वाली जगह पर रख दें। इसके अलावा आप नीम के पत्तों से एक स्प्र तैयार करके भी कॉकरोच से राहत पा सकते हैं। एक चम्मच नीम पाउडर लें और इसे गर्म पानी में मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके स्प्रे तैयार कर लें। स्प्रे को आप कॉकरोच आने वाली जगह पर रख दें। आसानी से कॉकरोच भाग जाएंगे। 

माउथवॉश 

तेज खुशबू और मिंटी फ्लेवर माउथवॉश भी आप कॉकरोच से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। समान मात्रा में आप माउथवॉश को पानी में मिलाएं। तैयार स्प्रे को आप कॉकरोच आने वाली जगह पर रख दें। इससे कॉकरोच आसानी से भाग जाएंगे।

PunjabKesari

फैब्रिक सॉफ्टनर 

आप फैब्रिक सॉफ्टनर की खुशबू से कॉकरोचों  को भगा सकते हैं। तीन छोटे कप में फैब्रिक सॉफ्टनर और दो कप पानी मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके स्प्रे बॉतल में डाल दें। तैयार स्प्रे को आप बोतल में डाल दें। इस स्प्रे को आप कॉकरोच आने वाली जगह में डाल दें। इससे भी कॉकरोच आसानी से निकल जाएंगे। 

बोरॉक्स पाउडर और शक्कर 

आप पिसी हुई कॉफी के अलावा बोरॉक्स पाउडर भी कॉकरोच के आतंक से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। शक्कर की मिठास कॉकरोच को आकर्षित करेगी और वह इसका सेवन कर लेंगे। वहीं बोरॉक्स पाउडर कॉकरोच के शरीर में पानी की कमी कर देगा। डिहाइड्रेशन के कारण कॉकरोच आसानी से मर जाएंगे। दोनों चीजों का तैयार मिश्रण आप किचन में रख दें। समस्या से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static