Health Care: दूध के साथ खाएं सिर्फ 1 चीज, हाई बीपी रहेगा कंट्रोल

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 10:09 AM (IST)

गलत खानपान व लाइफ स्टाइल के कारण आर्टरीज की दीवार पर खून का प्रेशर बढ़ने लगता है। इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। वहीं आज दुनियाभर में करीब 20 करोड़ से अधिक लोग हाई बीपी की समस्या से परेशान है। इसके कारण दिल सही से काम नहीं कर पाता है। ऐसे में हार्ट अटैक व दिल संबंधी अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, डेली डाइट में अंजीर शामिल करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

अंजीर हाई बीपी कंट्रोल करने में कारगर

अंजीर में विटामिन ए, सी, ई, के, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, कॉपर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण आदि होते हैं। यह शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर का बेहतर तरीके से विकास होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

ऐसे करें सेवन

हाई बी पी से परेशान लोग अंजीर वाला दूध पी सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ 2 अंजीर खाएं। आप सोने से पहले इसका सेवन कर सकती हैं। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करेगा। दिल बेहतर तरीके से काम करेगा। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।

अंजीर खाने के अन्य फायदे...


वजन घटाने में मददगार

मोटापे से परेशान लोग अंजीर का सेवन करके इसे कम कर सकते हैं। अंजीर कम कैलोरी वाला फ्रूट है। ऐसे में इसका सेवन करने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

डायबिटीज रखें कंट्रोल

आज के समय में दुनियाभर से भारी मात्रा में लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। ऐसे में अंजीर के पत्ते फायदेमंद साबित होते हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। आप अंजीर की पत्तियां पानी में उबालकर सेवन कर सकती हैं। इसके पत्तों से चाय बनाकर भी पी सकते हैं।


मजबूत हड्डियां

अंजीर कैल्शियम से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियों व मांसपेशियों में मजबूती आती है। इससे बेहतर शारीरिक विकास में मदद मिलती है। इसलिए बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को इसका सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

कब्ज से दिलाए आराम

अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह आंतों को स्वस्थ बनाए रखने मे मदद करता है। अंजीर पाचन तंत्र को दुरुस्त करके पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रखता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static