Health Tips: जानिए सुबह क्या काम करना सही व किससे होगा नुकसान

punjabkesari.in Thursday, Mar 04, 2021 - 12:58 PM (IST)

रातभर अच्छी नींद के बाद सुबह दिनभर काम करने की शक्ति मिलती है। इसके साथ ही सुबह के समय किए हमारे काम हम पर अपना गहरा असर डालते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए सुबह योगा, एक्सरसाइस व अच्छी डाइट लेना आदि अच्छी आदतें होना बेहद जरूरी है। मगर इसके विपरीत कुछ ऐसी आदतें भी है जो सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। तो चलिए आज हम आपको सेहत से जुड़ी अच्छी व बुरी आदतों के बारे में बताते हैं। 

सुबह उठकर करें ये काम...

 

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

रोजाना सुबह जल्दी यानी सूर्योदय से पहले या इस समय उठना चाहिए। इससे दिनभर तरोताजा महसूस होने के साथ बीामरियों से बचाव रहता है। इसके साथ ही जल्दी उठने से आपके पास दिनभर अधिक समय होगा। ऐसे में आप जरूरत से अधिक काम कर सकते हैं। 

तांबे के लोटे का पानी पीएं

तांबे में कैल्शियम, आयरन, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। ऐसे में रातभर तांबे के लोटे में भरा पानी सुबह पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट संबंधी परेशानियां दूर होकर बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। 

योग व ध्यान करना सही

लंबे समय तक स्वस्थ व जवां रहने के लिए योग व ध्यान करना बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए रोजाना सुबह खुली हवा में 30 मिनट योगा व ध्यान करें। इससे मन शांत होने से शारीरिक व मानसिक तौर पर बेहतर विकास होने में मदद मिलती है। गुस्से में कंट्रोल होने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहने के साथ चेहरे पर भी नेचुरल ग्लो आता है। 

PunjabKesari

तेल मसाल करें

सुबह शरीर की तेल मसाज करने से रोम छिद्र खुलते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में काम करने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए रोजाना नहाने से पहले तेल मालिश जरूर करें। 

घर से निकलने से पहले दही खाएं

दही खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। ऐसे में थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी होने से बचाव रहता है। इसके अलावा पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चीजों का सेवन करें। 

तो चलिए अब जानते हैं कि सुबह किन कामों को करने बचना चाहिए...

कॉफी पीना

सुबह खाली पेट कॉफी पीने से परहेज रखना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व तेजी से वजन बढ़ाने के साथ पेट से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ाते हैं। 

PunjabKesari

नाश्ता स्किप करना 

कई लोग सुबह जल्दी के चक्कर में बिना खाएं ही जॉब पर चले जाते हैं। मगर इससे शरीर में आलस व कमजोरी होनी लगती है। असल में, हैल्दी नाश्ते से शरीर में दिनभर ऊर्जा रहने के साथ काम करने की शक्ति मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। ऐसे में सुबह का खाना कभी मिस ना करें। 

धूम्रपान करना 

कई लोगों को सुबह उठते ही धूम्रपान करने की आदत होती है। मगर इससे शरीर को नुकसान होता है। ऐसे में सुबह व किसी भी समय धूम्रपान करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में कैंसर की कोशिकाएं बढ़ने लगती है। ऐसे में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने का खतरा तेजी से बढ़ता है।

अधिक मसालेदार व ऑयली फूड

नाश्ते में अधिक मसालेदार व ऑयली चीजें खाने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इससे वजन बढ़ने के साथ दिनभर आलस बना रहता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता सबसे हैल्दी व पौष्टिक होना चाहिए। ताकि इम्यूनिटी बूस्ट होकर दिनभर एनर्जी मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static