Health Tips: गुणों की खान है गन्ना, रस पीने से होंगे 10 अद्भुत फायदे

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 12:14 PM (IST)

गन्ना प्राकृतिक मिठास से भरा होता है। गर्मियों में इसका जूस पीने से शरीर में ठंडक व एनर्जी महसूस होती है। वहीं गुणों की खान होने से यह सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर को नैचुरल शुगर मिलने के साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर व वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने से बचाव रहता है। तो चलिए जानते हैं गन्ने का जूस पीने के बेमिमाल फायदों के बारे में...

गन्ने में मौजूद पोषक तत्व 

गन्ने में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। 

- कैंसर से बचाव

गन्ने में अल्कलाइन तत्व की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में कैंसर की कोशिकाएं पनपने से रोकता है। ऐसे में गन्ना या इसके जूस का सेवन करने से कैंसर से बचाव रहता है। माना जाता है कि इससे पेट, ब्रेस्ट व  फेफड़े के कैंसर होने का खतरा कम होता है।

PunjabKesari

- डायबिटीज में फायदेमंद

गन्ने प्राकृतिक मिठास से भरा होता है।  साथ ही यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है।

- वजन घटाने में कारगर

गन्ना अन्य पोषक तत्वों के साथ फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ऐसे में आप बिना मीठा छोड़े अपना वजन कंट्रोल कर सकती है। 

- दिल रखे स्वस्थ

गन्ना शरीर से बैठ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से हार्ट अटैक आने व दिल संबंधित समस्याओं से बचाव रहता है।

- ठंडक का अहसास करवाए

बढ़ती गर्मी में गन्ने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर तरोताजा महसूस होता है।

- पाचन करेे दुरुस्त 

कब्ज से परेशान लोगों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया बेहतर होने के साथ पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है।  

PunjabKesari

- खून बढ़ाने में सहायक

इसका सेवन करने से खून साफ और बढ़ने में मदद मिलती है। वहीं ज्यादातर महिलाओं को एनीमिया की परेशानी होती है। इसलिए उन्हें गन्ने के रस को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

- मांसपेशियां व हड्डियां करे मजबूत

गन्ने के रस में कैल्शियम, मैग्नेशियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों मजबूती आती है। ऐसे में हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

- यूरिन में होने वाले जलन को रोकें

जिन लोगों को यूरिन में जलन होती है, उन्हें अपनी डेली डाइट में गन्ने का रस शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

- स्किन पर जगाए ग्लो

गर्मियों में तेज धूप व पसीने की समस्या होने पर त्वचा की रंगत गहरी होने लगती है। वहीं गन्ने का रस पीने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में चेहरे का खोया हुआ निखार वापस मिल जाता है। इसके अलावा इससे चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे आदि साफ होने में मदद मिलती है।

ध्यान दें, इसे पीने से पहले ध्यान दें कि यह एकदम साफ हो। ऐसे में आप चाहे तो इसे घर पर ही बनाकर पी सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static