रीढ़ की हड्डी मजूबत करेगा मेरुदंडासन, जानिए करने का तरीका व अन्य फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 12:05 PM (IST)

स्वस्थ रहने के लिए हैल्दी डाइट लेने के साथ योगा करना बेहद जरूरी है। योगासन से शरीर में चुस्ती-फुर्ती आने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। मन शांत होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इन योगासन में मेरुदंडासन योग काफी फायदेमंद माना जाता है। बात अगर इसके नाम की करें तो मेरुदंडासन, मेरुदंड से बना है, इसका मतलब है शरीर की रीढ़ की हड्डी। ऐसे में इस योग को करने से रीढ़ की हड्डी में मजबूती आती है। साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होने के साथ वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इस आसन को करने का तरीका व इससे मिलने वाले फायदों के बारे में...

तो चलिए जानते हैं मेरुदंडासन योग करने की विधि...

1. सबसे पहले खुली जगह पर मैट बिछाकर बैठ जाएं। 
2. अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधे करते हुए पैरों को आगे की तरफ सीधा करें। 
3. दोनों हाथों को जांघों पर रखें फिर पैरों को फैलाएं। 
4. फिर थोड़ा झुककर हाथों की मदद से दोनों पैरों के अंगूठों को पकड़ें। 
5. अब धीरे-धीरे हाथों की मदद से पैरों को ऊपर की ओर उठाएं। 
6. इसी स्थिति में कुछ सेकेंड रहते हुए गहरी सांस लें। 
7. फिर सामान्य अवस्था में आकर इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। 

PunjabKesari

तो आइए अब जानते हैं मेरुदंडासन योग करने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

रीढ़ की हड्डियां होगी मजबूत

इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होने से मजबूती आती है। इससे शरीर में लचीलापन आने के साथ चोट लगती का खतरा कम रहता है। साथ ही बैठने- उठने में होने वाली तकलीफ से आराम मिलता है। 

पीठ दर्द से दिलाए छुटकारा 

इस आसन को करने से पीठ में मजबूती व लचीलापन आता है। ऐसे में पीठ दर्द से आराम रहता है। 

PunjabKesari

मजबूत मांसपेशियां

इस आसन को करने से पीठ, पैर, कंधे व बाजूओं के मांसपेशियों में मजबूती आती है। खासतौर पर जो लोग घंटों एक ही जगह पर बैठे रहते हैं। उन्हें मेरुदंडासन योग करने से फायदा मिलता है। 

बेहतर पाचन तंत्र 

शरीर के अन्य हिस्सों के साथ पेट की मांसपेशियों में भी मजबूती आएगी। पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ पेट दर्द, कब्ज, ब्लोटिंग आदि परेशानियों से राहत मिलेगी। 

PunjabKesari

वजन रहे कंट्रोल

रोजाना इस आसन को करने से शरीर में मजबूती आएगी। ऐसे में वजन बढ़ने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। इसलिए वजन को कंट्रोल रखने के लिए मेरुदंडासन योग करना बेस्ट ऑप्शन है। 

तनाव होगा कम

आज कल के समय में हर पांचवा व्यक्ति तनाव से परेशान है। ऐसे में इस आसन को करने से शरीर में चुस्ती व फुर्ती का संचार होगा। साथ ही मन शांत होकर तनाव कम करने में मदद मिलेगी। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static