Health Tips: एक क्लिक में जानें सलाद खाने के लाजवाब फायदे

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 01:06 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए सलाद खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे अलग-अलग सब्जियों व फलों से तैयार कर खाया जा सकता है। सलाद में फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ वजन कंट्रोल में रहता है। पाचन तंत्र मजबूत होने से बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। तो चलिए आज हम आपको सलाद खाने के बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे खाने का सही समय...

सलाद खाने का सही समय

आमतौर पर लोग भोजन के साथ सलाद खाते हैंं। मगर इसे हमेशा भोजन के 30 मिनट पहले खाना चाहिए। इसमें फाइबर होने से भूख शांत होती है। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही सलाद से सभी जरूरी पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेट्स मिल जाते हैं। 

सलाद खाने के फायदे

PunjabKesari

डिहाइड्रेशन से बचाए

गर्मियों में डिहाइड्रेशन व लूं लगने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए सलाद खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसमें भारी मात्रा में पानी होता है। इसतरह गर्मियों में सलाद खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। 

आंखों के लिए फायदेमंद 

इसमें विटामिन ई व अन्य जरूरी तत्व होते हैं। ऐसे में रोजाना सलाद का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने मेें मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। 

इम्यूनिटी बढ़ाएं

सलाद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या है, उन्हें डेली-डाइट में सलाद खाना चाहिए। सलाद में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

बेहतर पाचन तंत्र

सलाद आसानी से पच जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। कब्ज, पेट फूलना, गैस आदि की समस्या दूर होती है। पेट दुरूस्त रहने से इससे जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।

वजन रहेगा कंट्रोल

सलाद में टमाटर, खीरा व अन्य हरी सब्जियां शामिल होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, अन्य जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसे खाने पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ऐस से वजन कम करने में मदद मिलती है।

नोट- ज्यादा मात्रा में सलाद न खाएं। नहीं तो इससे सेहत खराब होने का खतरा रहता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static