चीनी या गुड़, जानें किसे खाने से घटेगा वजन?

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 04:26 PM (IST)

चीनी का परहेज केवल शुगर कंट्रोल करने में ही नहीं बल्कि वजन कम करने में भी मददगार साबित हो चुकी है। जी हां, कुछ लोग सोचते हैं कि केवल शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए ही मीठी चीजों से दूर रहना चाहिए। बात तो यह ठीक है मगर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी सफेद चीनी से कोसों दूर रहना चाहिए। ऐसे में बहुत से लोग चीनी की जगह गुड़ या शहद का सेवन करते हैं। ऐसे में इनका सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह...

nari,PunjabKesari

गुड़ है फायदेमंद

पुराने जमाने में लोग गुड़ को खाने को खाते थे। बेशक गुड और चीनी दोनों गन्ने के रस से तैयार होती है। साथ ही दोनों में एक समान कैलोरी पाई जाती है।  मगर चीनी को बनाते समय बहुत से कैमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसे शुद्ध करने के लिए कई दिनों तक इलैक्ट्रोनिक मशीन में रखा जाता है। इस वजह से चीनी बनते समय गन्ने के रस वाले सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। वहीं बात अगल हम गुड़ की करें तो इसे बनाने की विधि काफी आसान होती है। ऐसे में गुड़ खाने वाले लोगों को आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति का वजन कंट्रोल में रहने के साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। 

गुड़ से मिलता है पोषण

गुड़ को तैयार करने के कैमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसे बहुत साधारण और नेचुरल तरीके से बनाया जाता है। ऐेसे में इसमें मौजूद पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, पोटैशियम आदि तत्व भारी मात्रा में होेने से यह मोटापा कम करने में काी फायदेमंद माना जाता है। 

nari,PunjabKesari

चीनी को कहते है खाली कैलोरी

चीनी को मशीन और कैमिकल्स से तैयार किया जाता है। ऐसे में इसमें पाएं जाने वाले सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। इसमें न्यूट्रिशनल वैल्‍यू जोरी होने के साथ ढेर सारी मात्रा में कैलोरी रह जाती है। वहीं बात गुड़ की करें तो उसमें कैलोरी होने के बावजूद सभी उचित तत्व पाएं जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। 

nari,PunjabKesari

गुड़ खाने से मिलने वाले फायदे

 

वजन घटाएं

चीनी की जगह रोजाना गुड़ का सेवन करने से मोटापा कम होने में मदद मिलती है।

nari,PunjabKesari

पाचन तंत्र करें बेहतर

इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर तरीके से काम करती है। ऐेसे में पेट से सबंबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही शरीर में यह जमा विषेले पदाथों को बाहर निकालने का काम करता है। 

खून बढ़ाएं

इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होने से शरीर में खून को साफ करने के साथ बढ़ाने में मदद करता है। 

स्किन करें ग्लो

सेहत के साथ त्वचा के लिए भी गुड़ का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। इसे रोजाना रात को सोने से पहले खाने से सुबह पेट एकदम साफ हो जाता है। ऐसे मे इसका असर चेहरे पर दिखाई देता है। चेहरा साफ, और ग्लोइंग नजर आता है। इसके अलावा आप थोड़े से गुड़ को दूध या पानी में मिक्स कर इसका फेसपैक बनाकर भी लगा सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static