GaneshChaturthi पर बनाएं बिना चीनी के हेल्दी मोदक

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:24 PM (IST)

नारी डेस्क : गणेश चतुर्थी पर अगर आप बप्पा को भोग में कुछ स्वादिष्ट के साथ हेल्दी भी चढ़ाना चाहते हैं, तो ये बिना चीनी वाले मोदक ट्राई कर सकते हैं। मखाने, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू और तिल से तैयार ये मोदक पोषक चीजों से भरपूर हैं। वहीं, इसमें डाली गई खजूर प्राकृतिक मिठास देती है। खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और स्वाद में भी ये किसी से कम नहीं हैं।

Servings - 12

PunjabKesari

INGREDIENTS

भुने हुए मखाने – 80 ग्राम
भुने हुए कद्दू के बीज – 50 ग्राम
भुने हुए सूरजमुखी के बीज – 25 ग्राम
भुने हुए काजू – 30 ग्राम
सूखा नारियल – 15 ग्राम
भुने हुए सफेद तिल – 2 बड़े चम्मच
खसखस – 1 बड़ा चम्मच
बीज निकाले हुए खजूर – 200 ग्राम
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
जायफल पाउडर – 1 छोटा चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

1. सबसे पहले फूड प्रोसेसर में भुने हुए मखाने, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, काजू, सूखा नारियल, भुने हुए तिल और खसखस डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. अब इसमें बीज निकाले हुए खजूर, इलायची पाउडर, जायफल पाउडर और घी डालें। सभी चीजों को दोबारा ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण अच्छी तरह मिलकर एकसार न हो जाए।
3. तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर मोदक के सांचे में भरें और अच्छी तरह दबाकर आकार दें।
4. धीरे से सांचे से मोदक निकालें और तैयार मोदक को सर्व करें।
5. खास बात: इसमें अलग से चीनी नहीं डाली गई है, मिठास खजूर से आती है।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static