सुबह उठकर खाली पेट खाएं शहद, बॉडी को मिलेंगे ये फायदे

punjabkesari.in Wednesday, Jul 20, 2022 - 10:46 AM (IST)

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट भी बहुत ही आवश्यक है। शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। शहद भी उन्हीं चीजों में से एक है।  शहद का सेवन शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि खाली पेट शहद का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है? आज आपको बताएंगे की खाली पेट इसका सेवन करने से क्या-क्या फायदे होंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

खाली पेट शहद खाने के फायदे

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो खाली पेट शहद का सेवन जरुर करें। यह आपका इम्यून सिस्टम मजबूत करने में और सर्दी-जुकाम जैसे परेशानियों से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम से राहत पाने में, खराश और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप खाली पेट शहद का सेवन गुनगुने पानी के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुनगुना दूध करके उसके साथ भी शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुनगुने दूध के साथ शहद पीने से आपका दिनभर रिलेक्स रहेंगे। आपका काम में भी मन लगेगा। 

PunjabKesari

गले की खराश के लिए फायदेमंद 

मौसम में बदलाव आने के साथ कई लोगों को गले में खराश की समस्या भी होने लगती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए खाली पेट शहद का सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच शहद में अजवाइन या अदरक मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आपको गले की खराश से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

इम्यूनिटी करे मजबूत 

बीमारियों से बचने के लिए इम्यून सिस्टम भी मजबूत होना बहुत ही जरुरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए सभी कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो किसी भी तरह का इंफेक्शन दूर करने में मदद करते हैं। खाली पेट आप शहद का सेवन तुलसी के पत्तों के साथ कर सकते हैं। यह इंंफेक्शन दूर करने में सहायता करते हैं। 

PunjabKesari

खांसी दूर करने में मददगार 

पुरानी से पुरानी खांसी को दूर करने के लिए भी आप खाली पेट शहद का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण कफ को खत्म करने में सहायता करते हैं और आपकी खांसी भी कम कर सकते हैं। आप सुबह गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपको गले को काफी हद तक आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

वजन कम करने में फायदेमंद 

आज के बदलते लाइफस्टाइल में हर कोई फिट रहना पसंद करता है। जिसके लिए कई लोग जिम भी जाते हैं और कई तरह के तरीके अपनाते हैं। लेकिन आप वजन कम करने के लिए खाली पेट शहद का सेवन कर सकते हैं। गुनगुने पानी के साथ शहद  का सेवन करें। इससे आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलेगी। आप इसमें नींबू और जीरे का पाउडर भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक आपके शरीर को अच्छे से डिटॉक्स कर देगा। 

PunjabKesari

कील-मुंहासों को दूर करने में फायदेमंद 

खाली पेट शहद सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि आपके चेहरे के कील-मुहांसे गायब करने में भी बहुत ही फायदेमंंद है। शहद में पाने जाने वाले पोषक तत्वों के साथ आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आप खाली पेट शहद का सेवन करें। इसके अलावा आप रात में त्वचा पर लगाकर सो सकते हैं। इससे भी आपको मुहांसों से जल्दी छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static