काजू खाने से याददाश्त बढ़ने के साथ मिलते है कई अद्भुत फायदे

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 10:20 AM (IST)

सूखे मेवों में काजू सबसे ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक मेवा है। सब्जी बनाने के लेकर इसका प्रयोग कई तरह के मिठे पकवानों में किया जाता है। इन सब के साथ-साथ इसे सेहत और सौन्दर्य दोनों को फायदे मिलते है। तो चलिए जानते है इसके फायदो के बारे में...

प्रोटीन से भरपूर

वैसे तो सभी नट्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं, मगर काजू में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसमें विटामिन-बी भी पाया जाता है जो आपको कैंसर जैसे रोगों से बचाकर रखता है। 

दिमाग के लिए फायदेमंद

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर काजू आपके दिमाग के लिए काफी लाभदायक हैं। पढ़ने वाले बच्चों को रोजाना 5 से 6 काजू खिलाने से उनकी याददाश्त बढ़ने में मदद मिलती है। 

स्ट्रांग बोन्स

मोनो सैचुराइड्स एक ऐसा तत्व है जो आपकी हड्डियों और दिल दोनों को स्वस्थ बनाकर रखने में मदद करता है। काजू में कोलेस्ट्रोल लेवल भी बहुत कम होता है, ऐसे में हार्ट पेशेंट्स भी डॉक्टर की सलाह के साथ इनका थोड़ा बहुत सेवन कर सकते हैं। 

Image result for cashewnut pic,nari

खून बढ़ाए

काजू का सेवन शरीर में आयरन की कमी दूर करता है। एनीमिया के मरीजों के लिए काजू फायदेमंद है।

बेहतर पाचन तंत्र

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर काजू पाचन क्रिया को मजबूत करने में मदद करता है। 

ठंडी तासीर

जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती हैं मगर वह गर्म तासीर वाली चीजें ज्यादा नहीं खा सकते, ऐसे में वे लोग काजू का सेवन बिना किसी डर के कर सकते हैं। 

ग्लोइंग स्किन के लिए

काजू का सेवन करने से चेहरे पर निखार आता है। चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग होने में मदद मिलती है। आप इसे किसी भी फेस पैक में मिक्स कर भी लगा सकते है। 

तो ये थे काजू का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले अनगिनत फायदे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static